यूपी मौसम अप़डेट
UP Weather Update Today: देशभर में हो रही भारी बारिश से जहां लोग सहमे हुए हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 12 घंटों में पश्चिमी क्षेत्र के कई इलाकों व जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. तो वहीं कल सुबह से लखनऊ से लेकर उन्नाव, कानपुर व आस-पास के जिलों में बादलों की आवाजाही तो बनी रही, लेकिन कहीं-कहीं ही छिटपुट बारिश दिखी. हालांकि बादलों के आने से लोगों ने बारिश को लेकर उम्मीद जगी थी, लेकिन मंगलवार को कहीं-कहीं ही बूंदाबांदी दिखी, हालांकि लखनऊवासी बारिश के लिए तरसते ही रहे.
वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 12 घंटों में पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज में मध्यम बारिश की सम्भावना है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद में हल्की बारिश के आसार हैं और यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग पहले ही उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में 26 जुलाई को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की सम्भावना को देखते हुए चेतावनी जारी कर चुका है.
वहीं लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों में निकल रही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सावन के जुलाई महीने में भी मई-जून व जेठ वाली गर्मी की तपिश से लोग बेहाल हैं. ऐसे में आते-जाते बादलों ने लोगों में बारिश को लेकर आशा जगी है. तो राज्य में पिछले करीब एक हफ्ते से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है. हालांकि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 36 घंटे में यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…