प्रतीकात्मक तस्वीर
जब से एलन मस्क ने ट्विटर संभाला है तब से कई बदलाव देखने को मिल रहे है. हर दिन आपको ट्विटर एक नए रूप देखने को मिल जाएगा. अक्सर इसकी सर्विसेस में बदलाव होते रहता है, लेकिन इस बार तो बड़ा ही बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल अब ट्विटर का नाम ही बदल दिया गया है. अब से Twitter का नाम बदलकर X कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी Twitter के मेन अकाउंट और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के नाम को बदलकर X कर रही है. बता दें कि नाम बदलने का ऑफिशियल ऐलान सोमवार को ही किया गया था, इसके तहत ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर X कर किया था. साथ ही प्लेटफॉर्म के लोगो को भी X से रिप्लेस कर दिया गया. अब आपको ट्विटर हैंडल X के रूप में दिखेगा.
बता दें कि बीते दिनों मस्क ने ट्वीट कर लोगो में बदलाव का संकेत दिया था. उन्होंने लिखा है’ जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे. इसके अलावा ट्विटर और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के हैंडल भी अब X से बदल दिया जाएगा. इसमें बिजनेस, सपोर्ट, क्रिएटर्स और स्पोर्ट्स जैसे ट्विटर हैंडल्स को भी शामिल किया गया हैं.
ये भी पढ़ें- Paytm और ONDC ने दी बड़ी राहत, आधी कीमत में बेचेगा टमाटर, जानिये कैसे कर सकते हैं ऑर्डर
एलन मस्क ने अपनी कंपनी about.twitter.com के नाम को भी बदलकर about.X.com कर दिया है. यदि आप X.com को खोलते है तो ये URL आपको रिडायरेक्ट Twitter.com पर ले जाएगा. लेकिन अभी भी Twitter का मेन URL वही पुराना यानी twitter.com ही रखा गया है. आपको बता दें कि कंपनी ने Twitter के पुराने आधिकारिक हैंडल को बंद कर दिया है. अब आपको उस हैंडल के Bio में लिखा दिखेगा कि ये अकाउंट अब एक्टिव नहीं है. ज्यादा अपडेट्स के लिए @x को फॉलो करें.
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…