Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather Update: पश्चिमी यूपी के इन 8 जिलों में बारिश के लिए जारी हुई ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 12 घंटों में पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं. कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

यूपी मौसम अप़डेट

UP Weather Update Today: देशभर में हो रही भारी बारिश से जहां लोग सहमे हुए हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 12 घंटों में पश्चिमी क्षेत्र के कई इलाकों व जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. तो वहीं कल सुबह से लखनऊ से लेकर उन्नाव, कानपुर व आस-पास के जिलों में बादलों की आवाजाही तो बनी रही, लेकिन कहीं-कहीं ही छिटपुट बारिश दिखी. हालांकि बादलों के आने से लोगों ने बारिश को लेकर उम्मीद जगी थी, लेकिन मंगलवार को कहीं-कहीं ही बूंदाबांदी दिखी, हालांकि लखनऊवासी बारिश के लिए तरसते ही रहे.

वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले 12 घंटों में पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज में मध्यम बारिश की सम्भावना है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद में हल्की बारिश के आसार हैं और यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग पहले ही उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में 26 जुलाई को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की सम्भावना को देखते हुए चेतावनी जारी कर चुका है.

ये भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas: जब भारत के सामने पाकिस्तान ने टेके थे घुटने, आज कारगिल विजय दिवस पर जवानों के साहस व बलिदान को देश कर रहा है याद, PM Modi बोले- पराक्रमियों की शौर्यगाथा…

वहीं लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों में निकल रही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. सावन के जुलाई महीने में भी मई-जून व जेठ वाली गर्मी की तपिश से लोग बेहाल हैं. ऐसे में आते-जाते बादलों ने लोगों में बारिश को लेकर आशा जगी है. तो राज्य में पिछले करीब एक हफ्ते से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई है. हालांकि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 36 घंटे में यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital