छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxali) के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है. बुधवार को जवानों ने दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में चार नक्सलियों (Naxali) को मार गिराया. बीजापुर के गंगालूर इलाके में दो नक्सली ढेर हुए जबकि कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले में दो महिला नक्सलियों (Naxali) को मार गिराया गया. चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
बीजापुर में डीआरजी (DRG), एसटीएफ (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों ने खुफिया इनपुट पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. दोपहर करीब 3 बजे नक्सलियों (Naxali) ने घात लगाकर फायरिंग शुरू की जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाला. मुठभेड़ के बाद दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मौके से एक 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक सामग्री भी मिली है. DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है.
इसे भी पढ़ें-वोट चोरी पर राहुल गांधी का आज फूट सकता है ‘हाइड्रोजन बम’, सुबह 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
वहीं गढ़चिरौली के गट्टा जाबिया इलाके में C60 और सीआरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन के दौरान दो महिला नक्सलियों को मार गिराया. मोडास्के के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में AK-47 और अन्य हथियार बरामद हुए हैं. महिला नक्सलियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें-UP News: लंबे इंतजार के बाद खुलेगा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इस दिन होगा उद्घाटन, 45 दिन में उड़ानें होंगी शुरू
इससे पहले 11 सितंबर को गरियाबंद जिले में मैनपुर थाना क्षेत्र के मटाल पहाड़ी में बड़ी कार्रवाई हुई थी. यहां जवानों ने 10 इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया था जिन पर कुल 5 करोड़ 22 लाख का इनाम था. मारे गए नक्सलियों में ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव मोडेम बालकृष्ण, प्रमोद उर्फ पांडु, विमल उर्फ मंगना समीर और कई अन्य बड़े नाम शामिल थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…
सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…
सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…