होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Women's IPL
Women’s Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की पहली ऑक्शन से पहले भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने कहा कि जब से लीग की घोषणा हुई है, वह अपने दिमाग में नीलामी की प्रक्रिया की कल्पना कर रही है. 13 फरवरी को मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में डब्ल्यूपीएल प्लेयर ऑक्शन में कुल 409 क्रिकेटरों की बोली लगाई जाएगी. 409 खिलाड़ियों में से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 8 सहयोगी देशों की खिलाड़ी हैं.
महिला IPL के लिए इस दिन होगी नीलामी
कुल कैप्ड खिलाड़ी 202, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 सहयोगी देशों से हैं. पांच टीमों के पास अधिकतम 90 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा पुरुषों के आईपीएल को देखा है और नीलामी कैसे होने जा रही है. मैं पहले से ही इसकी कल्पना कर रही हूं.
उन्होंने जियो सिनेमा के माध्यम से कहा, इसलिए, हम हमेशा कल्पना करते हैं कि उस तरह के क्षण का अनुभव करना हमारे लिए कैसा होगा. हमने अभी तक इसका अनुभव नहीं किया है क्योंकि यह अभी तक नहीं हुआ है. लेकिन जब ऐसा होगा, तो मुझे यकीन है कि यह विशेष होने वाला है क्योंकि यह डब्ल्यूपीएल का पहला सीजन है. जेमिमाह ने 50 लाख के आधार मूल्य पर नीलामी के लिए पंजीकरण किया है.” जेमिमा ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 75 महिला टी20 मैचों में 30 के करीब की औसत से 1,575 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: आधी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पवेलियन भेजने के बाद क्या बोले जडेजा, देखें VIDEO…
महिला IPL भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास
ये पहला मौका होगा जब एक बड़े लेवल पर देश में महिला लीग खेली जाएगी. भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है लेकिन कहीं न कहीं वो पहचान महिला क्रिकेट को नहीं मिल पाई. मगर अब क्रिकेट बोर्ड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम को उम्मीद है कि अब बदलाव का दौर शुरू हो गया है. बीते कुछ साल में ऐसा देखने को भी मिला है क्योंकि अब पहले के मुताबिक महिला क्रिकेट को अधिक लोकप्रियता मिलने लगी है.
हालांकि ये सफर तय करना महिला खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में बीते कुछ साल में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. यही कारण है की चाहे बीसीसीआई हो या फैंस हर किसी का ध्यान महिला क्रिकेट की ओर तेजी से बढ़ा है.
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…
OVER 11000 NEW VIRUSES FOUND IN DEEP SEA: समंदर की गहरी और अंधेरी तलहटी में…