देश

UPSSSC UP Lekhpal Result 2023: यूपी लेखपाल परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, 27455 उम्मीदवारों का हुआ चयन

UPSSSC UP Lekhpal Result 2023: उत्तर प्रदेश (UP) लेखपाल भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 31 जुलाई 2022 को आयोजित हुई थी. मुख्य परीक्षा के नतीजों की घोषणा आयोग 2 मई 2023 को कर दी गई है. इसके साथ ही, UPSSSC ने उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव भी कर दिया है. इस पर जाकर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

बता दें कि UPSSSC द्वारा जारी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2023 नोटिस के अनुसार मुख्य चरण के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न वर्गों के कुल 27455 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि इन उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन प्रॉसेस के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अलग से सूचना जारी करके बुलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: बजरंग दल की तुलना भगवान हनुमान से करने पर भड़की कांग्रेस, बोली- PM मोदी ने लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, की माफी की मांग

इस तरह निर्धारित किया गया कट-ऑफ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के यूपी लेखपाल रिजल्ट 2023 नोटिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अनारक्षित वर्गों, अन्य पिछड़े वर्गों और ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ बराबर निर्धारित किया गया है, जो कि 75.75 है. तो दूसरी ओर एससी के लिए 73.75 और एसटी के लिए 66.50 निर्धारित किया गया है. परीक्षा परिणाम भी इसी कट-आफ के आधार पर जारी किया गया है.

रिजल्ट देखने के लिए होम पेज पर जाकर करें ये आसान कार्य

अभ्यर्थियों को यूपी लेखपाल रिजल्ट 2023 UPSSSC की वेबसाइट पर देखने के लिए होम पेज पर 2 मई 2023 तारीख के सामने दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और इसके बाद नये पेज पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही जन्म-तिथि, जेंडर के साथ-साथ स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा. इस तरह से लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे. अगर अभ्यर्थी चाहें तो इस परिणाम का प्रिंट भी निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

8 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

11 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

53 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

54 minutes ago