होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक तस्वीर
Airline Industry: कोरोना महामारी के समय एविएशन सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था. लंबे समय तक हवाई यातायात पूरी बंद से हो गया था. जिसकी वजह तमाम एयरलाइंस को घाटा झेलना पड़ा और उन पर कर्ज बढ़ता चला गया. हालांकि जैसे ही एविएशन सेक्टर फिर से चालू हुआ, इसने तेजी से अपनी रफ्तार पकड़ ली. लोगों ने जमकर फ्लाइट्स से जाना शुरू कर दिया. एयरपोर्ट्स पर हमने भीड़ जमा होने के भी काफी वीडियो देख रहे हैं.
कोरोना के बाद जैसे ही यातायात शुरू हआ तो लोगों की भी भीड़ लगने लग गई. धीरे-धीरे एयरलाइंस की गाड़ी पटरी पर आ रही है. या यूं कहे कि घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या फिर से पहले के बराबर हो गयी है.
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की नयी बाजार विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, भारत एक प्रमुख वैश्विक विमानन बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है. भारत की घरेलू हवाई यात्रा में मजबूती से तेजी जारी रही है और फरवरी तक, यह यात्री राजस्व किलोमीटर (PRK) द्वारा मापे गए पूर्व-महामारी के स्तर तक पहुंचने से मात्र 2.2 प्रतिशत कम थी.
ICRA ने अगले वित्त वर्ष में 8-13 फीसदी की घरेलू यात्री यातायात वृद्धि का अनुमान लगाया है. वित्त वर्ष 2023 में इसमें 55-60 फीसदी तेजी की उम्मीद है. इससे यह 145 से 150 मिलियन पर पहुंच जाएगा, जो प्री कोविड लेवल से काफी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- कब सुधरेंगे LAC पर हालात ? बेनतीजा रही बातचीत, 2020 में शुरू हुआ था विवाद
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल 2023 को भारत का घरेलू एयर ट्रैफिक ऑल टाइम हाई के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया. इस दिन 2,978 फ्लाइट्स में 4,56,082 यात्रियों ने सफर किया. कुल फ्लाइट मूवमेंट 5,947 रहीं. वहीं, कुल पैसेंजर्स 9,13,336 रहे. यह आंकड़ा कोरोना से पहले के एवरेज को पार कर गया है. तेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग और बढ़ती आय के साथ, कम हवाई किराए के साथ, एयरलाइन कंपनियां आने वाले सालों में भारत के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजार बनने की उम्मीद कर रही हैं.
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…