प्रतीकात्मक तस्वीर
UP Board 10th 12th Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को कक्षा 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए. 10वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. 10वीं में 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं हैं जबकि 86 फीसदी लड़के पास हुए हैं. वहीं यूपी बोर्ड 12वीं में 75.52 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों में से 15,21,422 लड़के और 13,42,199 लड़कियां हैं. इनमें 13,18,210 लड़के और 12,52,777 लड़कियों ने परीक्षा पास किया है.
10वीं में सीतापुर की रहने वाली प्रियांशी सोनी 98.33 अंकों के साथ टॉपर बनी हैं. कानपुर देहात के रहने वाले कुशाग्र पांडे दूसरे नंबर पर रहे हैं और उन्होंने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए हैं. जबकि अयोध्या की मिश्कत नूर ने भी 97.83 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं.
इंटरमीडिएट में महोबा के रहने वाले शुभ छापरा ने 97.80 अंकों के साथ टॉप किया है. पीलीभीत जिले के रहने वाले सौरभ गंगवार दूसरे स्थान पर रहे हैं और 97.20 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं. इसके अलावा, इटावा की रहने वाली अनामिका तीसरे स्थान पर रही हैं. इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनामिका ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किया है.
बता दें कि 10वीं व 12वीं के नतीजे इस साल अप्रैल में ही घोषित हो गए, जबकि इसके पहले तक मई महीने में इन परीक्षाओं के नतीजे घोषित होते थे.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…