मनोरंजन

‘जवान’ के बाद Dunki की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे शाहरुख खान, सोनमर्ग में हुआ ग्रैंड वेलकम, देखें वीडियो

Shah Rukh Khan Viral Video From Kashmir: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान और डंकी को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान इन दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में खबर सामने आई थी कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर जा रहे हैं. इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है. शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान कश्मीर पहुंचे

शाहरुख खान फिल्म पठान के बाद से सुर्खियों में हैं. इस फिल्म के बाद शाहरुख खान फिल्म जवान और डंकी में अहम भूमिका में नजर आएंगे. इसी बीच शाहरुख खान का एक नया वीडियो सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान का ये वीडियो कश्मीर का है. खबर के मुताबिक शाहरुख खान फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं. इस वीडियो में शाहरुख खान बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान होटल की ओर जाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान शाहरुख खान के साथ कई और लोग भी नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. तो बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान का यह वीडियो.

ये भी पढ़ें- पति से अलग होकर बर्बाद हो गई थीं Shonali Nagrani, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, कहा- खुद से नफरत करने लगी थी..

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और सतीश शाह अहम किरदारों में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की ये फिल्म 22 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. शाहरुख खान की इस फिल्म का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करने जा रहे हैं. फैंस को एक बार फिर फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी एक साथ देखने को मिलेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago