देश

UP Diwas 2023: ‘यूपी दिवस’ पर तीन दिवसीय समारोह, PM मोदी और CM योगी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, नोएडा को मिलेगी 249 करोड़ की योजनाओं की सौगात

UP Diwas 2023: देश का सबसे बड़ा सूबा कहलाने वाला और सर्वाधिक सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश का आज स्थापना दिवस है. आज ही के दिन 1950 में यूपी की स्थापना की गई थी. निवेश और रोजगार की थीम पर 24 से 26 जनवरी तक नोएडा में राज्यस्तरीय यूपी दिवस का आयोजन होने जा रहा है. यहां 249 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. वहीं पीएम मोदी और सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

इसके लिए नोएडा के सेक्टर-33ए शिल्प हॉट में तैयारी की जा रही है. बीती रात तक कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई, आग सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग, खानपान, पानी आदि व्यवस्थाएं भी पूरी की गई. इस मौके पर प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और डीएम सुहास एलवाई निर्देश देते हुए कहा कि यूपी दिवस में अपने-अपने विभागों से संबंधित राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में स्टॉल लगाए जाए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं. बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है. मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं.

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि देश की आस्था का प्रतीक प्रचुर संसाधनों और युवा ऊर्जा से भरपूर उत्तर प्रदेश नई यात्रा पर निकल चुका है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापार की सुगमता में आज देश में दूसरे स्थान पर है. वहीं केंद्र सरकार की लगभग 50 योजनाओं में वह अग्रणी भूमिका निभा रहा है. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब देश में दूसरे स्थान पर है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के नेतृत्व में अहमदाबाद में रोड शो, यूपी में आया 38 हजार करोड़ का निवेश, 22 इंवेस्टर्स ने किए MoU पर साइन

गौरतलब है कि देश 15 अगस्त 1947 को आजादी हुआ. इसके कुछ साल गुजरने के बाद 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया. यही वजह है कि आज के दिन यूपी अपना स्थापना दिवस मनाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago