सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
UPCL-2023: क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को सुनहरा मौका देने के लिए IPL की तर्ज पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग (UPCL) का शुभारम्भ होने जा रहा है. इसका आयोजन प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन UPCA करेगा. जानकारी सामने आ रही है कि टीमों की फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है औ 16 अगस्त को नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. खबर सामने आई है कि 5 करोड़ में फ्रेंचाइजी बिकेगी.
बता दें कि यूपीसीएल की तैयारी को लेकर एसोसिएशन जुट गया है और मंगलवार को टीमों की फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी (Auction) प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है. सूत्रों के मुताबिक 11 अगस्त तक इच्छुक लोग पचास हजार रुपये देकर बोली लगा सकते हैं. टीम की फ्रेंचाइजी लेने के लिए न्यूनतम बेस प्राइस पांच करोड़ रुपये रखा गया है.
जानकारी के मुताबिक, फ्रेंचाइजी प्रक्रिया शुरू होने के बाद कानपुर शहर के दो उद्योगपति यूपीसीएल में फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक हैं और इसके लिए उन्होंने यूपीसीए से संपर्क साधा है. बताया गया है कि यूपीसीएल में छह टीमें भाग लेंगी और उनके नाम उत्तर प्रदेश के छह शहरों लखनऊ, कानपुर,वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ वाराणसी और नोएडा शहर पर रखा गया है. इस नीलामी प्रक्रिया में टीमें भी शामिल होंगी.
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई उद्योगपति टीम को खरीदने के लिए शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले हैं. टीमों के लिए जो नीलामी होगी. उसमें जो भी सबसे ऊंची बोली लगाएगा उसे टीम की फ्रेंचाइजी दे दी जाएगी. इसी के साथ प्रत्येक फ्रेंचाइजी को कोच और स्पोर्ट्स स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा. जानकारी सामने आ रही है कि फ्रेंचाइजी को जो कोच और स्पोर्ट्स स्टाफ दिए जाएंगे वे पूर्व खिलाड़ी होंगे या पूर्व कोच होंगे. इस तरह से क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों के लिए भी यूपी के इस आईपीएल को सुनहरा अवसर माना जा रहा है. इसके साथ ही यूपीसीएल में हर प्लेयर का न्यूनतम मूल्य पच्चीस हजार रुपये होगा और खिलाड़ी की कीमत उनके प्रदर्शन पर निर्भर होगी और इसी के आधार पर पंद्रह से बीस लाख रुपये तक भी कीमत जा सकती है. फिलहाल 16 अगस्त को नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…
Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…
HC TAKES COGNIZANCE OF BUS FIRE: ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक निजी…
PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…
Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…
उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…