देश

“कोई और सरकार देश में धारा 370, तीन तलाक़ या राम मंदिर का समाधान न कर पाती…”, वृंदावन में बोले उत्तराखंड के CM धामी

-अमित भार्गव

Mathura News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं. शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश की कृष्ण नगरी मथुरा में अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान सीएम धामी ने गिरिराज महाराज की पूजा और परिक्रमा की. सीएम धामी ने गोवर्धन में दानघाटी गिरिराजजी का दूध से अभिषेक किया. तो वहीं शनिवार को पुष्कर सिंह धामी वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में चल रहे षष्ठी महोत्सव में पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने साध्वी ऋतम्भरा को 60 वें जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना भी की इसी के साथ ही जनता को सम्बोधित किया. इससे पहले वह मथुरा में प्राचीन मंदिर बगलामुखी माता की दर्शन करने पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

बता दें कि धर्म नगरी वृंदावन में स्थित वात्सल्य ग्राम में तीन दिवसीय षष्ठी महोत्सव की शुरुआत आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप जलाकर की. मालूम हो कि, दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा के 60 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय षष्ठी महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें आज पहले दिन पुष्कर सिंह धामी, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सहित अनेकों साधु संत इस कार्यक्रम शामिल रहे. तो वहीं इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज यहां आने का मौका मिला ये वात्सल्य ग्राम वो है जहां की साध्वी ऋतम्भरा आज 60 वर्ष की होकर भी दीदी मां के रूप में साक्षात राम मंदिर के लिए अपना जीवन लगा चुकी है और आज वही राम मंदिर भव्य रूप से बनकर तैयार हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: बहुत ही सुंदर बनी हैं रामलला की तीनों मूर्तियां, ट्रस्ट के लिए चयन करना हुआ मुश्किल…अब चंपत राय ने कही ये बात

अन्य कोई सरकार नहीं कर पाती ये काम

इस मौके पर जनता को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि, श्री राम जी अपने मंदिर गर्भ गृह में विराजमान होने वाले है. ये काम कोई अन्य सरकार नही कर पाती. ये सब हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है और उसी तरह से देव भूमि भी लगातार विकाश के पथ पर है और देश में कोई और सरकार धारा 370, तीन तलाक़ और राम मंदिर का काम नहीं कर सकते थे. इस मौके पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, आज पीएम मोदी ने अयोध्या में हेलीपैड का उद्घाटन किया है. 22 तारीख को सौ से अधिक हेलीकॉप्टर वहां आयेंगे. राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अमृत महूर्त है और इस दिन कई अन्य महुर्त है, जो देश में परिवर्तन हो रहे है वो सब देव योग है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago