देश

Bharat Express Opinion Poll: हिंदुत्व, बेरोजगारी, महंगाई या भ्रष्टाचार… जानिए क्या होगा लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा?

Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. सर्वे के दौरान जनता से कई मुद्दों पर चर्चा की गई. हमारी सर्वे एजेंसी की टीम का जनता से पहला सवाल था कि आगामी लोकसभा चुनाव (2024) का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? इसमें जनता के सामने हिंदुत्व, भष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे रखे गए.

चलिए अब आपको बताते हैं कि जनता ने किस मुद्दे को सबसे बड़ा बताया है.सर्वे के मुताबिक जनता ने सबसे ज्यादा चुनावी मुद्दा हिंदुत्व को बताया है. इसके बाद इसके बाद बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार है.

हिंदुत्व रहा सबसे बड़ा मुद्दा

जब जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में इन मुद्दों को रखा तो लोगों ने सबसे बड़ा मुद्दा हिंदुत्व को बताया. सर्वे की मानें तो लोगों ने 39 फीसदी हिंदुत्व को चुनाव है. इसके बाद बेरोजगारी को 25 प्रतिशत, फिर मंहगाई को 23 प्रतिशत और आखिर में जनता ने भ्रष्टाचार को मुद्दा बताया है. 13 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार को बताया है.

हिंदुत्व – 39 फीसदी

बेरोजगारी- 25 फीसदी

मंहगाई- 23 फीसदी

भ्रष्टाचार- 13 फीसदी

गौरतलब लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं. लोकसभा चुनाव में अब 4 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि मंदिर उद्घाटन का असर चुनाव पर नहीं पड़ सकता है, लेकिन पूरी तरह से ध्रुवीकरण होने की बातों में भी दम नहीं दिखाई देता है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता बीते कुछ महीने से लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. उनका कहना है कि भगवान राम के नाम पर बीजेपी राजनीति कर रही है. बीजेपी ने भगवान राम को एक पार्टी का भगवान घोषित करने में जुटा हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

4 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

6 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 hours ago