देश

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ की घटना पर सीएम धामी सख्त, जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बेरीनाग में हाल ही में एक परिवार को अपने बेटे का शव एसयूवी की छत पर बांधकर ले जाना पड़ा, क्योंकि वे एम्बुलेंस का किराय देने में असमर्थ थे, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और स्वास्थ्य सचिव को पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं. पूरे मामले पर सीएमओ की ओर से बयान जारी किया गया है.

सीएम धामी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटना की पूनरावृत्ति न हो इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश ने कहा कि पूरी घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाी की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

गौरतलब है कि पिथौरागढ़ के एक युवक ने हल्दूचौड़ में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उसके परिवार के पास बेटे का शव पिथौरागढ़ ले जाने के लिए पैसे नहीं थे. एंबुलेंस चालकों ने 10 से 12 हजार रुपये मांगे. बयान में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में परिवार ने अपने गांव के एसयूवी चालक को बुलाकर शव को एसयूवी की छत से बांध दिया और पिथौरागढ़ ले गए. इस घटना के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कहीं भी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शीतकालीन चारधाम यात्रा का शुभारंभ

सीएम ने कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

इससे पहले शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के सारी गांव में ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमस्टे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि होमस्टे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही देश-विदेश से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को राज्य की समृद्ध संस्कृति से भी परिचित कराते हैं. उन्होंने आगे कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में होमस्टे संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार मिला हुआ है. सीएम धामी ने कहा कि सारी गांव एक आदर्श गांव है, जहां 40 से अधिक होमस्टे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार होमस्टे बढ़ा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

53 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago