देश

“अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है…” भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जलवायु परिवर्तन को लेकर जाहिर की चिंता

Bharat Express Uttarakhand Conclave: उत्तराखंड में आज (13 मार्च 2024) भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव का आयोजन हो रहा है. होटल पैसेफिक, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के तमाम मंत्री, प्रशासनिक अफसरों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेता बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. इस मौके पर उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भारत एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की. इसी के साथ ही उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि, अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है.

जंगल से ही पानी और शुद्ध हवा जुड़ी है

उत्तराखंड में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से ‘उन्नति की ओर’ कॉनक्लेव में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि, “जंगल लगातार खत्म हो रहे हैं, इन वनों को खत्म होने से रोकना एक बड़ी चुनौती है. जंगल से ही पानी और शुद्ध हवा जुड़ी हुई है.” आगे उन्होंने जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि, “अगला विश्व युद्ध पानी को लेकर हो सकता है.” इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि, पूरी दुनिया में सबसे बड़ा खतरा जलवायु परिवर्तन है.

बता दें, इस मौके पर शिक्षाविद् डॉ. इंदुबाला भी शामिल रहीं और उन्होंने कहा, “शिक्षा में समानता होनी चाहिए. जिससे सभी को समान रूप से शिक्षा मिले. डबल इंजन की सरकार में शिक्षा पर फोकस किया जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “देहरादून शिक्षा का हब बन रहा है और बीजेपी के लिए देश का विकास ही सर्वोपरि है.” इस मौके पर उपस्थित आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है. इसके लिए पीपीपी मॉडल पर काम किया जा रहा है. उत्तराखंड के स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी के साथ सुधार हो रहा है.

ये भी पढ़ें-“शिक्षा का हब बन रहा है देहरादून…” भारत एक्सप्रेस के कॉनक्लेव में बोलीं शिक्षाविद डॉ. इंदुबाला

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

27 seconds ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

18 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

20 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

59 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर केरल सरकार की तलवार! जानिए क्या है 20 साल पुराना मामला

CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…

1 hour ago