Uttarakhand: देहरादून-मसूरी रोड पर मसूरी झील के पास बड़ा हादसा हुआ है. एक फॉर्च्यूनर कार गहरी खाई में गिर गई है. हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक दो साल का बच्चा भी शामिल है. घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस, फायर सर्विस और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी घायलों को खाई में निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे का कारण कार का हाई स्पीड में होना बताया जा रहा है.
मसूरी देहरादून मार्ग पर हुए इस हादसे में सवार 7 लोगों में से 2 महिलाएं, 4 पुरुष और एक दो साल का बच्चा मौजूद था. कार चालक कमल खान देहरादून का रहने वाला है, बाकी अन्य लोग यूपी फरुर्खाबाद के रहने वाले हैं. यह लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे कि बीच रास्ते में मसूरी झील के पास हनुमान मंदिर के समीप इनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.
मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, आईटीबीपी व एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया. चालक की गंभीर हालत को देखकर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं घायलों में दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है, उनका इलाज किया जा रहा है. दो साल के बच्चे को मामूली रूप से चोट आई है.
बताया जा रहा है कि चालक तेज स्पीड में कार चला रहा था. गाड़ी में बैठे लोगों ने ड्राइवर से गाड़ी हल्की चलाने को भी कई बार कहा लेकिन उसने नहीं सुना. इसी बीच एक मोड पर कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई. मसूरी पुलिस एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल घायलों का इलाज मसूरी के उप चिकित्सालय में किया जा रहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…