Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के धंसने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे, जिन्हें अब बाहर निकाल लिया गया है. 17 दिनों की मशक्कत के बाद इन मजदूरों को बाहर निकाला गया. 12 नवंबर से ही ये मजदूर टनल में फंसे थे, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था. मंगलवार शाम को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए सुरंग के अंदर दाखिल हुई और कुछ ही मिनटों में मजदूरों को बाहर निकालने का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. वहीं टनल साइट से पहली एंबुलेंस के निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विक्ट्री साइन दिखाना शुरू कर दिया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे.टनल से बाहर आने वाले मजदूरों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया. पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…
Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…
Jantar Mantar Protest: कॉकरोच प्रोटेस्ट में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मार्च, पुलिस ने लिया…
Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.…
Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…
सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…