खेल

IND vs AUS 3rd T20I: सीरीज में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी पिच और प्लेइंग 11

IND vs AUS 3rd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है. ऐसे में आज टीम इंडिया अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज बचाने का आज आखिरी मौका होगा.

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं तिरुवनंतपुरम में खेले गए दूसरे मैच में कंगारू टीम को 44 रनों से शिकस्त दी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत शानदार फॉर्म में है. पहले मैच में गेंदबाजी कम प्रभावीर रही थी लेकिन दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों ने भरपाई कर ली थी. ऐसे में तीसरे टी20 में टीम इंडिया में किसी भी तरह की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है. बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक टीम पूरी तरह संतुलित है.

कैसी है बरसापारा की पिच

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकुल मानी जाती है. वहीं भारत की बल्लेबाजी यूनिट इस समय बेहतर फॉर्म में है. ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव शायद ही प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव कर सकते हैं.

मैथ्यू वेड कर सकते हैं बदलाव

ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो मैथ्यू वेड ने पहले टी20 में हार मिलने के बाद टीम में दो बदलाव किए थे. एरोन हार्डी और जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह पर ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को टीम में शामिल किया गया था. ऐसे में आज के मैच में भी मैथ्यू वेड अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. मैथ्यू शॉर्ट या स्टीव स्मिथ की छुट्टी हो सकती है. उनकी जगह पर ट्रेविस हेड को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: पहली बार में विजेता बनाने वाले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में क्यों जाने दिया? गुजरात टाइटंस ने बताया बड़ा कारण

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेट (विकेटकीपर और कप्तान), सीन एबट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, तनवीर संघा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

25 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

28 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

32 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

37 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

46 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

48 minutes ago