Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Uttarkashi Tunnel Rescue: 17 दिन बाद सिल्कयारा सुरंग से बाहर आए 41 श्रमिक, CM पुष्कर सिंह धामी ने सभी से की मुलाकात

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के धंसने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे. ये हादसा 12 नवंबर को हुआ था.

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग के धंसने से अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए थे, जिन्हें अब बाहर निकाल लिया गया है. 17 दिनों की मशक्कत के बाद इन मजदूरों को बाहर निकाला गया. 12 नवंबर से ही ये मजदूर टनल में फंसे थे, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था. मंगलवार शाम को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए सुरंग के अंदर दाखिल हुई और कुछ ही मिनटों में मजदूरों को बाहर निकालने का ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. वहीं टनल साइट से पहली एंबुलेंस के निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विक्ट्री साइन दिखाना शुरू कर दिया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे.टनल से बाहर आने वाले मजदूरों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की और उनका हाल-चाल लिया. पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital