आज सुबह टनल का दृश्य
Uttarkashi Tunnel Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे में 41 मजदूरों को फंसे हुए आज 13वां दिन है. ऐसे में उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू का काम अभी जारी है. कल मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए आखिरी दौर के काम के तहत 18 मीटर की खुदाई आरंभ की गई थी. परंतु बीच में ही करीब 1.8 मीटर ड्रिलिंग होने के बाद मलबे में सरिया आने की वजह से खुदाई का काम रोक देना पड़ा था.
हालांकि, सरिया को काटने का बाद ड्रिलिंग का काम फिर से शुरू हुआ तो ऑगर ड्रिलिंग मशीन में दिक्कत आ गई. मिली जानकारी के अनुसार, ऑगर ड्रिलिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के बाद कल ड्रिलिंग कार्य रोक दिया गया था.
आज सुरंग से बाहर आने की उम्मीद
बता दें कि अब तक बचावकर्मी सिल्कयारा सुरंग में 46.8 मीटर तक ड्रिल कर चुके हैं. उम्मीद है कि आज शुक्रवार की दोपहर तक मजदूरों को सुरंग से निकाल लिया जाएगा. कल रात भर मशीन में आई खराबी को दूर करने का काम चलता रहा. कल 24 नवंबर को दोपहर में करीब 1 बजे ऑगर मशीन में खराबी की बात सामने आई थी. मशीन में हुई तकनीकी दिक्कत के चलते ही ड्रिलिंग का काम बंद हो गया था.
तीन बार ड्रिलिंग मशीन हो चुका है खराब
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार धाम प्रोजेक्ट के तहत सिल्कयारी टनल बनाया जा रहा है. इसी महीने की 12 तारीख को लैंडस्लाइड के बाद एक बड़ा मलबा बन रहे टनल पर आकर गिर गया था. टनल में उस समय 41 मजदूर काम कर रहे थे. ऐसे में वे वहीं फंस गए. उन्हें वहां से निकालने के लिए तभी से बचाव अभियान चलाया जा रहा है. बचाव कार्य के दौरान तीन बार ड्रिलिंग मशीन के खराब होने की भी सूचना है.
इसे भी पढ़ें: Israel Hamas war: कांग्रेस ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली रैली, शशि थरूर बोले- चुनाव के चक्कर में सरकार नहीं कर रहीं बात
आज सुबह उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे हुए 41 श्रमिकों के लिए खाना पैक किया जा रहा है. दूध और खिचड़ी को बोतलों में पैक कर पाइप के रास्ते सुरंग में भेजने की व्यवस्था की जा रही है.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…