होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिग बॉस 17 का शो पहले से और अधिक दिलचस्प और मनोरंजक होता जा रहा है. अब इस शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है. जिससे शो में अब और भी आनंद आने वाला है. वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट खेल को मसाला देने आ रहे हैं. हाल ही में खबर मिली थी कि इंटरनेट सेंसेशन ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में हिस्सा लेंगे. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते एक और इंटरनेट संशेसन बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली है.
बिग बॉस 17 का ये सीजन ओटीटी की तरह हिट बने इसके लिए मेकर्स भी अपना पूरा दम दिखा रहे हैं. वहीं मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और ‘लॉक अप’ शो में दिखने वाली अंजलि अरोड़ा भी इस शो में दमदार एंट्री ले सकती है. फिलहाल इस शो में मुन्नवर फारुकी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन घर में अंजलि अरोड़ा को देखकर वह हैरान रह जाएंगे. दरअसल अंजलि मुन्नवर की काफी अच्छी दोस्त है. दोनों को कंगना रनौत की लॉक अप शो में साथ देखा गया था.
ये भी पढ़ें- पहले लात मारी, अब अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन को चप्पलों से धोया, वीडियो वायरल
अंजलि, अपने लॉक अप कार्यकाल के दौरान, मुनव्वर के करीब थी. शो के दौरान नेटिज़न्स ने मुनव्वर को अंजलि से जोड़ा और मुंजलि उस समय ट्विटर पर काफी लोकप्रिय ट्रेंड था. यह देखना दिलचस्प होगा कि मुनव्वर अंजलि की एंट्री पर क्या प्रतिक्रिया देंगे. ओरी और अंजलि के अलावा, राखी सावंत भी कथित तौर पर अपने पूर्व पति रितेश शाह के साथ वाइल्डकार्ड के रूप में प्रवेश कर रही हैं.
इसके साथ ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सितारों के जाने-माने बेस्ट फ्रेंड ऑरी उर्फ ओरहान ओवत्रिमणि (Orhan Awatramani) को लेकर भी खबर है कि वो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ सकते हैं. बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी स्टारकिड्स के दोस्त ऑरी अक्सर अपने लुक्स, स्टाइल और पार्टियों की फोटोज की वजह से काफी पॉपुलर हैं.
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…
Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…