Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas war: कांग्रेस ने फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली रैली, शशि थरूर बोले- चुनाव के चक्कर में सरकार नहीं कर रहीं बात

Congress Rally for Palestine: कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि- सरकार कांग्रेस इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बात नहीं कर रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस ने आयोजित किया कार्यक्रम (फोटो ट्विटर)

Congress: इजरायल और हमास के बीच करीब दो महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. वहीं भारत में कांग्रेस ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है. इस बीच गुरुवार को कांग्रेस ने केरल में फिलिस्तीन के समर्थन में एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का मकसद एकजुटता व्यक्त करना था. इसके अलावा कांग्रेस ने केरल के कोझिकोड में फिलिस्तीन की एकजुटता के लिए एक रैली भी निकाली. इस रैली में कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे.

कार्यक्रम के आयोजन के दौरान वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के प्रस्ताव के मुताबिक, हम फिलिस्तीन के साथ हैं. वहीं इस दौरान शशि थरूर ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.

“हम फिलिस्तीन के साथ है”

वहीं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, “हमारा प्रस्ताव कहता है कि हम फ़िलिस्तीन के साथ हैं. हमें फ़िलिस्तीन को आज़ाद करने के लिए बातचीत का समर्थन करने की जरूरत है. भारत ने संघर्ष विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया, जिससे इजराइल-हमास युद्ध में संघर्ष विराम हो सकता है.”

शशि थरुर ने कांग्रेस पर बोला हमला

इसके अलावा पार्टी के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि- सरकार कांग्रेस इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर बात नहीं कर रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चुनाव अभियान के दौरान, सोनिया गांधी ने 30 अक्टूबर को इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध पर एक राय जारी की थी और प्रियंका ने गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान भी इस मुद्दे पर बात की थी.

लेकिन मोदी सरकार की विदेश नीति भारत द्वारा अपनाई गई एक दशक पुरानी नीति के खिलाफ है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजरायल-गाजा युद्ध में मानवीय संघर्ष विराम पर एक प्रस्ताव पारित किया. लेकिन महात्मा गांधी के देश ने वोट नहीं दिया.

कांग्रेस ने जारी किया था प्रस्ताव

दरअसल इजरायल और फिलिस्तीन के तनाव के बीच कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी मीटिंग की थी. इस बैठक में फिलिस्तीन को लेकर एक प्रस्ताव जारी किया गया था. कांग्रेस के जारी प्रस्ताव में कहा गया था कि अब सीडब्लयूसी मीडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध और हजार से अधिक लोगों के मारे जाने पर पीड़ा व्यक्त करती है. सीडब्लयूसी फिलिस्तीन के लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान एवं गरिमा के साथ जीवन के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालीन समर्थन को दोहराती है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital