देश

आज ED के सामने होगी वैभव गहलोत की पेशी, पिछले महीने हो चुकी है 7 घंटे की मैराथन पूछताछ

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 16 नवंबर को ईडी ने समन भेज कर बुलाया है, जिसके चलते कुछ ही देर ही में वे ईडी के सामने पेश होंगे.  ईडी के सूत्रों से पता लगा है कि वैभव गहलोत को  FEMA यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा गया है और पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में बुलाया गया है

बता दें कि वैभव गहलोत के वकील ने इस पूछताछ की तारीख 16 से बढ़ाकर 25 नवंबर करने की मांग की थी लेकिन ईडी ने इस मांग को नकार दिया था. ऐसे में आज उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना है. खास बात यह है कि इसी केस में उन्हें दो बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन उस दौरान वैभव गहलोत ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे.

यह भी पढ़ें-Earthquake tremors : उत्तराखंड में फिर हिली धरती, जहां सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर, वहां भी महसूस किए गए झटके

पहले भी हो चुकी है लंबी पूछताछ

गौरतलब है कि वैभव गहलोत से 30 अक्टूबर को भी ED ने करीब 7 घंटे की पूछताछ की थी. 16 नवम्बर को फिर पूछताछ के लिए तारीख दी थीं, जिसके तहत आज उन्हें ईडी के सामने पेश होना ही होगा. पूछताछ के बाद वैभव गहलोत ने बताया था कि उन्हें फ़ेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत समन दिया गया था, लेकिन उनका इससे कोई वास्ता नहीं है. उनका कहना था कि उनका इस ट्रांजेक्शन से कोई लेना देना ही नहीं है.

यह भी पढ़ें-UP News: लखनऊ में आज से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, जानिए यूपी में किस तारीख को कहां होने जा रही है परीक्षा

कौन हैं वैभव गहलोत?

ऐसा नहीं है कि इस मामले में केवल वैभव गहलोत का ही नाम है, बल्कि ईडी ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता ओम प्रकाश हुडला के यहाँ भी छापेमारी की थी. मुख्यमंत्री के बेटे होने के चलते उनके नाम की चर्चाएं काफी ज्यादा हैं. बता दें कि अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. वैभव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

21 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

25 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

41 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

57 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

59 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

60 minutes ago