देश

UP News: लखनऊ में आज से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, जानिए यूपी में किस तारीख को कहां होने जा रही है परीक्षा

Agniveer Recruitment Rally: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू हो रही है. इस सम्बंध में मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 16 नवम्बर से शुरू हो रही है जो कि 22 नवम्बर तक चलेगी. इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जा रही है. तो वहीं महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती प्रक्रिया 27 व 28 को लखनऊ में होगी.

मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने मीडिया को इस सम्बंध में जानकारी दी और बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 11,000 अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों को लेकर जानकारी दी कि यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं. दूसरी ओर महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर तक लखनऊ में ही हो रही है. उन्होंने बताया कि महिला मिलिट्री पुलिस के लिए यूपी व उत्तराखंड से डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सफल होकर आगे के चरण में पहुंची हैं. इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन(10वीं और 8वीं पास) पदों के लिए भर्ती रैली 4 दिसम्बर को शुरू होने जा रही है कि, जो 13 दिसंबर तक चलेगी. उन्होंने बताया कि, इसकी लिखित प्रवेश परीक्षा में 12,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है और जो इस भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ऑगर मशीन को लेकर पहुंचे वायुसेना के विमान, थाइलैंड-नॉर्वे के एक्सपर्ट से ली जा रही मदद, 5 दिन से सुरंग में फंसे हैं 40 मजदूर

19 से शुरू होगी अमेठी में भर्ती

शांतनु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत आने वाले जिलों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन के लिए भर्ती 19 दिसम्बर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगी. इसके लिए लिखित परीक्षा में 9850 से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

2 जनवरी से गोरखपुर में होगी भर्ती रैली

जनसंपर्क अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत उपरोक्त पदों के लिए भर्ती रैली दो जनवरी से शुरू होगी और 12 जनवरी तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले जिलों के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने रैली को लेकर शेड्यूल की भी जानकारी दी.

इस तरह है रैली का शेड्यूल

16 नवम्बर
औरैया- बिधुना, औरैया, अजितमल
चित्रकूट- कर्वी, मऊ
कन्नौज- छिबरामऊ

17 नवम्बर
कन्नौज-तिरवा, हासेरन, कन्नौज
चित्रकूट- मानिकपुर, राजापुर
बांदा- बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी, पैलानी
महोबा- कुलपहाड़, चरखारी, महोबा
हमीरपुर- राठ, सरिला, मौदहा, हमीरपुर
बाराबंकी- फतेहपुर

18 नवम्बर
बाराबंकी- रामनगर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़
गोंडा- गोंडा, करनैलगंज, मनकापुर, तराबगंज

19 नवम्बर
कानपुर देहात- रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, भोगिनीपुर, सिकंदरा, मैथा
उन्नाव- पुरवा

20 नवम्बर
उन्नाव- सफीपुर, उन्नाव, हसनगंज, बीघापुर, बांगरमऊ

कानपुर नगर- घाटमपुर, बिल्हौर

21 नवम्बर

कानपुर नगर- कानपुर, नरवल
फतेहपुर- खागा

22 नवम्बर

फतेहपुर- बिंदकी, फतेहपुर
लखनऊ- मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज, सरोजनी नगर

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

5 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

6 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट: पीएम की विदेश यात्राओं के उड़ान रिकॉर्ड आरटीआई में देने का CIC आदेश रद्द

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…

24 minutes ago

दिल्ली में दशानन को झटका! रावण से नहीं हुआ एक दिन इंतजार, खुद हुआ भस्म; देखें VIDEO

Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…

32 minutes ago