देश

NewsClick Controversy: न्यूज क्लिक फंडिंग मामले में अमेरिकी करोड़पति को मिला ED का नोटिस, जानें कौन हैं नेविल रॉय सिंघम

NewsClick Controversy: न्यूज पोर्टल न्यूज क्लिक पर देश-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप लगे हैं. अब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने वेबसाइट की फंडिंग के मामले में भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है. ईडी ने अब पूछताछ के लिए अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय को समन भेज दिया है. जांच में आरोप लगे हैं कि उन्होंने न्यूजक्लिक को मोटी फंडिंग दी है और करीब लाखों डॉलर्स की मदद पहुंचाई है.

इस मामले में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि कि सिंघम के नेटवर्क ने दिल्ली स्थित समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक को फंड किया गया था. इसमें ये भी बताया गया था कि फंडिंग की रकम करीब 38 करोड़ रुपये की थी. आरोप यह भी है कि सिंघम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए काम करते हैं और ज्यादातर चीन के ही शंघाई शहर में रहते हैं. ऐसे में न्यूजक्लिक के खिलाफ एक्शन शुरू होने पर नेविल रॉय की मुसीबतें बढ़ गई हैं.

यह भी पढ़ें-आज ED के सामने होगी वैभव गहलोत की पेशी, पिछले महीने हो चुकी है 7 घंटे की मैराथन पूछताछ

जेल में हैं न्यूजक्लिक के संस्थापक

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने न्यूजक्लिक के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अमित चक्रवर्ती और न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ के खिलाफ यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की है और दोनों को ही तीन अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था.  हाईकोर्ट से उन्होंने मामले को खत्म करने की भी गुजारिश की थी लेकिन उनकी ये सारी मांगें रद्द कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें-UP News: लखनऊ में आज से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, जानिए यूपी में किस तारीख को कहां होने जा रही है परीक्षा

कौन है नेविल रॉय

अब बात करें कि आखिर नेविल रॉय सिंघम कौन हैं, तो बता दें कि वह एक अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह थॉटवर्क्स के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष भी हैं. ये कंपनी कस्टम सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर टूल और कंसलटेशन सर्विसेज देने के लिए जानी जाती है. सिंघम पर विभिन्न संस्थानों को फंडिंग करने का आरोप है, ये संस्थान चीन के विचारों को बढ़ावा देते हैं. इतना ही नहीं, उइगर नरसंहार को झूठ बताते हैं, वो चीनी पार्टी का मुखर समर्थक भी रह चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 minute ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago