मनोरंजन

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारी, अब शकीरा करेंगी यह काम, कई बॉलीवुड सेलेब्स होंगे शामिल

Anant Radhika Pre Wedding: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बीते मार्च में गुजरात के जामनगर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन में फिल्मी कलाकारों के साथ-साख कई विदेशी हस्तियां भी शामिल हुई थी.

वहीं, अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का इस महीने के आखिर में दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन क्रूज पर होने जा रहा है. जहां पहले इंटरनेशनल स्टार रिहाना ने इनके प्री-वेडिंग में डांस परफॉर्म कर चार-चांद लगाए थे. वहीं अब शकीरा इनके इस जश्न को यादगार बनाएंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन सी तमाम हस्तियां इस फंक्शन में शामिल होंगे.

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स होंगे शामिल

बता दें कि कपल की शादी का जश्न इटली में एक शानदार क्रूज में रखी गई है. माना जा रहा है कि इस क्रूज पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स हिस्सा लें सकते हैं. जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का नाम विद फैमिली शामिल है. वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस फंक्शन में शामिल होंगे.

दरअसल, रणबीर और आलिया मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी वाइफ श्लोका मेहता के बेहद करीबी दोस्त भी हैं. वहीं ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस फंक्शन का हिस्सा बनेंगी, क्योंकि उनकी ईशा अंबानी और अनंत अंबानी से काफी गहरी दोस्ती है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर-आनंद आहूजा जैसे कई सेलेब्स इस क्रूज पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:विदेशी फिल्म में देसी हीरोइन, कौन हैं Anasuya Sengupta? जिन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में रच डाला इतिहास

अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में शकीरा बिखेरेंगी जलवा

पिछली बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे. जिसमें ग्लोबल पॉप सिंगर रिहाना ने जामनगर में डांस परफॉर्म कर सभी का दिल जीत लिया था. लेकिन, इस बार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग पार्टी में शकीरा का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए शकीरा को बुलाया गया है. शकीरा भारत में वाका वाका जैसे कई गानों के लिए मशहूर हैं.

डांस परफॉर्मेंस भी होगा खास

वहीं डांस परफॉर्मेंस की बात करें, तो क्रूज पर बैली डांस परफॉर्मेंस गेस्ट के लिए हो सकती है. यह डांस फ्रांस और इटली में काफी मशहूर है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है. माना जा रहा है कि क्रूज पर मेहमानों के लिए ओपेरा भी परफॉर्म किया जाएगा. इसके अलावा मेहमानों को लजीज फ्रेंच डिशेज भी खाने को मिलेगा. वहीं फ्रांस अपनी बेहतरीन शराब के लिए दुनियाभर में फेमस है इसलिए इस क्रूज पार्टी में मेहमानों को इसका भी लुत्फ उठाने का मौका मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

59 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago