देश

Vande Bharat Metro Train: आगरा से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे बस इतने मिनट…जानें इन शहरों के बीच कब दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो एक्सप्रेस

Vande Bharat Metro Train: यूपी वालों को जल्द ही एक और नई ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. दरअसल भारतीय रेलवे दिल्ली से लिए वंदे भारत मेट्रो ट्रेन जल्द ही उतारने जा रहा है. सबसे बड़ी राहत की बात उन लोगों के लिए है जो आगरा से दिल्ली के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं. दरअसल इस ट्रेन की रफ्तार अन्य ट्रेनों की अपेक्षा अधिक होगी. यानी जो ट्रेनें आगरा से दिल्ली के लिए 2 से 4 घंटें मे सफर पूरा करती हैं उसकी अपेक्षा ये ट्रेन 200 किलोमीटर की दूरी को मात्र 75 मिनट में पूरा कर लेगी. ये ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रैक पर दौड़ेगी.

जुलाई में होगा ट्रायल

इसका ट्रायल जुलाई में किया जाएगा. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और CEO जया वर्मा ने ट्रेन की खासियत के बारे में बताया कि इस इस ट्रेन में 16 कोच होंगे और नई दिल्ली पहुंचने से पहले आगरा और लखनऊ स्टेशनों पर भी रुकेगी. उन्होंने कहा कि इसका ट्रायल जुलाई में रेलवे सेक्शन पर किया जाएगा. ट्रायल के बाद इस ट्रेन को यूपी में चलाने का निर्णय लिया गया है.

ये भी पढ़ें-कन्हैया कुमार को माला पहनाने के बहाने मारा गया थप्पड़, फेंकी गई स्याही, पुलिस जांच में जुटी

सफल रहा है कवच सिस्टम का ट्रायल

जया वर्मा ने बताया कि कवच की क्षमता का आंकलन भी कर लिया गया है. कवच सिस्टम का ट्रायल सफल रहा है. कवच की सहायता से ये ट्रेन लाल सिग्नल पर आराम से खुद ही रुक गई और इसकी स्पीड भी बिना लोको पायलट के कुछ किए ही कंट्रोल हो गई.

इन शहरों के बीच चलेगी ये ट्रेन

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते सप्ताह पलवल और वृंदावन के बीच ट्रेन के कवच सिस्टम का भी ट्रायल किया गया. इसमें 8 डिब्बे होंगे. उन्होंने आगे बताया कि भारतीय रेलवे इस समय 150 से 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है.

2 से 4 घंटें का होगा समय

बता दें कि आगरा और नई दिल्ली के बीच जितनी भी ट्रेनें दौड़ रही हैं उनका औसतन समय 2 से 4 घंटे का है. इंटरसिटी ट्रेन सुबह 5.50 बजे कैंट स्टेशन से निकलती है. इस समय को देखकर ये माना जा रहा है कि आगरा से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का समय भी सुबह का ही होगा. फिलहाल जब ये ट्रैक पर पूरी तरह से दौड़ने के लिए तैयार हो जाएगी तो इसका रूट चार्ट जारी कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

58 seconds ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

35 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago