देश

World Cup Final 2023: भारत की जीत के लिए काशी में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ

सौरभ अग्रवाल

World Cup Final 2023: विश्वकप को लेकर पूरे यूपी में प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है. ताजा खबर वाराणसी से सामने आ रही है. यहां पर वर्ल्ड कप का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बार इंडिया ही वर्ल्ड कप जीते इसके लिए लोग मन्नत मांग रहे हैं. विश्व कप क्रिकेट फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए जोर शोर से दुआओं का दौर जारी है. सभी धर्मों के लोग टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना में जुटें हैं. कहीं भारतीय टीम के उम्दा प्रदर्शन और वर्ल्ड कप जीतने के लिए दुआ की जा रही है तो कहीं क्रिकेट फैंस मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं और भगवान से आज का मैच जिताने की कामना कर रहे हैं. इस दौरान हवन-पूजन का भी दौर चल रहा है.

मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ

मुस्लिम महिलाओं ने विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए काशी में दुआख्वानी की. दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने विश्व कप क्रिकेट फाइनल में भारत कि जीत के लिए दोनों हाथ उठाकर दुआख्वानी करके अल्लाह से दुआ मांगी. महिलाओं ने अपने क्रिकेट टीम पर गर्व करते हुए कहा की दुआओं के साथ हमारी टीम ने अभी तक सभी मैचों को जिस तरह जीता है उसी तरह फाइनल मैच जीतकर विश्व कप भी अपने नाम करेगी. मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि भारत के विश्व कप क्रिकेट ट्राफी जीतने पर सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया जाएगा. यह पूरे भारत के लिए यादगार लम्हा होगा. इस दौरान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की पैनलिस्ट हुमा बानो, पूर्व पार्षद प्रत्याशी लुबना बेगम, नेहा, शमां, रजिया, मेहनाज, निशा, रूमाना, रुही, रुबीना, फरीना, सूफिया, तनवीर, जोया आदि उपस्थित रहीं.

ये भी पढ़ें- UP News: “मैं मोहम्मद शमी के गांव के लिए अपनी सांसद निधि से धनराशि देने का इच्छुक हूं”, खेल सुविधाओं को लेकर बोले जयंत चौधरी

दिव्यांगजनों ने 11 बार किया हनुमान चालीसा का पाठ

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में इंडिया टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना लेकर सुबह से ही काशी के मंदिरों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. संकट मोचन मंदिर में क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया. उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों, पदाधिकारियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने के लिए संकट मोचन मंदिर पर हनुमान चालीसा का अटूट पाठ किया. भाजपा के उप्र दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर उत्तम ओझा ने कहा कि इस विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है ऐसा प्रदर्शन बिना ईश्वरीय कृपा के होना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि हनुमान जी विजय के देवता हैं. उनकी कृपा के बिना संसार में कोई भी जीत संभव नहीं है इसीलिए भारतीय क्रिकेट टीम की विजय के लिए हनुमान जी की शरण में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ संजय चौरसिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस विश्व कप टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों को जीतकर अजेय रही है. इस विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के 11वें एवं फाइनल मैच में टीम इंडिया के विजय के लिए दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने आज संकट मोचन मंदिर में 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर विजय की कामना की है.

आत्मविश्वास की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक व उप्र दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ मनोज तिवारी ने कहा कि विश्व कप के इस फाइनल मैच में खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, संकट मोचन हनुमान जी से यही कामना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रखें ताकि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप जीतने में सफल हो. इस दौरान कमेंटेटर आशीष सेठ, सचिव प्रदीप राजभर, कैप्टन सुबोध राय, प्रदीप सोनी, पंकज राय, महेश प्रताप, श्याम सुंदर, शाहनवाज, राजकुमार, मुकेश विश्वकर्मा, पवन कुमार, चरण सिंह व रोहित ने भारतीय टीम विजयी हो, सबका एक ही नारा है, वर्ल्ड कप हमारा है, के जोरदार नारे लगाए और हर हर महादेव का उद्घोष किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

2 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

2 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

3 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

3 hours ago