ICC World Cup 2023

ICC World Cup 2023 Final: “छठी मईया से प्रार्थना करेंगे कि भारत जीते”, ईशान किशन के पिता बोले- अभी से टीवी के सामने बैठे हैं

ICC World Cup 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का महामुकाबला आज (19 नवंबर) होने जा रहा है. जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को लेकर पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहा है. मदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है. इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल खिलाड़ियों के परिजन भी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय ने कहा कि छठ पूजा का पर्व चल रहा है. छठी मईया से प्रार्थना करेंगे कि भारत वर्ल्ड कप जीते.

अर्घ्य देने जब हम जाएंगे तब तक मैच शुरू हो जाएगा

ईशान किशन के पिता ने ANI से बात करते हुए बताया कि “विश्व कप फाइनल के लिए हम अभी से टीवी के सामने बैठे हैं. मेरी पत्नी छठ पूजा की सारी तैयारी कर रही हैं. अर्घ्य देने जब हम जाएंगे तब तक मैच शुरू हो जाएगा. ईशान 15 के स्क्वाड में है ये हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. आज हम छठ मईया से प्रार्थना करेंगे कि वर्ल्ड कप हम जीतें.”

“आज तो धमाका होना ही है”

वहीं ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह ने ANI से बात करते हुए कहा कि “हमारी छठी मईया से कामना है कि भारतीय टीम विश्व कप लेकर आए. हमारी टीम से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. भारत ने अभी तक बहुत अच्छा किया है. आज छठ महापर्व है और इसी दिन मैच है तो आज तो धमाका होना ही है.”

“देश की निगाहें भारतीय टीम पर हैं”

दूसरी तरफ केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “देश की निगाहें भारतीय टीम पर हैं…140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं हैं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत शानदार प्रदर्शन करेगा और इतिहास रचेगा.”

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “आज भारत जीते ये सभी की इच्छा है, पूरे भारत में माहौल बना हुआ है. भारत में आज खेल के प्रति आकर्षण है. दोनों टीमें बहुत मजबूत हैं. आज खेल का स्तर अच्छा होने वाला है. लेकिन इन सबके बावजूद आज भारत जीतेगा.”

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप फाइनल के महामुकाबले को देखने के लिए पहुंचेंगे 100 से ज्यादा VVIP, देखें पूरी लिस्ट

वहीं ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच पर BCCI कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, “BCCI के प्रयास, भारत की जनता के आशीर्वाद और हमारे खिलाड़यों द्वारा किए गए काम के कारण हम सीरीज के हर मैच को जीते हैं. हम बहुत आश्वस्त हैं कि भारत की जीत होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

9 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

26 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

32 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

1 hour ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago