खेल

Hockey WC: जीतकर भी नहीं बदली भारत की तकदीर, अब क्वार्टर फाइनल के लिए न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

India vs Wales Hockey World Cup: टीम इंडिया ने हॉकी विश्व कप के अपने तीसरे मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हरा दिया है. इंडिया की टूर्नामेंट में ये दूसरी जीत है जबकि वेल्स की लगातार तीसरी हार है. हार के साथ ही वेल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही. पहला गोल इंडिया के लिए शमशेर ने 22 वें मिनट में किया. ये गोल पेनाल्टी कार्नर के रुप में आया. 32 वें मिनट में आकाशदीप ने दूसरा गोल कर इंडिया की बढ़त 2-0 कर दी लेकिन इसके बाद वेल्स ने लगातार दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. तीसरे क्वार्टर में स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहा. चौथे क्वार्टर में इंडिया के लिए पहले आकाशदीप और फिर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर इंडिया की बढ़त 4-2 की कर दी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई. आकाशदीप 2 गोल कर छा गए.

सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म
वेल्स के खिलाफ मैच में इंडिया के पास सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका था. लेकिन ऐसा तब संभव होता जब वेल्स के खिलाफ टीम इंडिया को 8-0 से जीत मिलती. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. भारत को जीत तो मिली लेकिन जिसकी उम्मीद थी वो नहीं हुआ. अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉस ओवर मैच खेलना है.

भारत अपने ग्रुप-D में दूसरे स्थान पर रहा. भारत के तीन मैच में 2 जीत और 1 ड्रॉ से 7 अंक रहे. इस ग्रुप से इंग्लैंड के भी इतने ही अंक है लेकिन बेहतर गोल औसत के दम पर भारत को पीछे छोड़ते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया .

ये भी पढ़ें: Hockey WC: वर्ल्ड कप की सबसे अनोखी टीम… कोई साइंटिस्ट तो कोई टीचर, चंदा जुटाकर वर्ल्ड कप खेलने आए ये खिलाड़ी

22 जनवरी को होगा भारत की तकदीर का फैसला

भारतीय टीम क्रॉसओवर मुकाबले में 22 जनवरी को कलिंगा स्टेडियम में ही न्यूजीलैंड का सामना करेगी. उस मुकाबले की विजेता टीम को क्वार्टरफाइनल में क्वार्टरफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा.

भारत की दूसरी जीत

हॉकी विश्व कप में इंडिया की ये दूसरी जीत है. अपने पहले मुकाबले में स्पेन पर 2-0 की जीत के बाद इंडिया को इंग्लैंड के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा था. इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

4 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago