देश

Varanasi: अब BHU कैंपस की सुरक्षा करेंगे ‘आर्मी मैन’, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में हाल-फिलहाल में हुई घटनाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा निर्णय लिया है और अब आर्मी मैन के हवाले विश्वविद्यालय की सुरक्षा कर दी है. बीएचयू कैंपस की सिक्योरिटी सेना के रिटायर्ड अफसरों को सौंपने पर सहमति बन गई है. इसके लिए बीएचयू में पांच रिटायर्ड कमीशंड ऑफिसर और पांच रिटायर्ड जूनियर कमीशंड ऑफिसर की तैनाती की जाएगी. बता दें कि बीते दिनों आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई शर्मनाक घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव का निर्णय लिया है.

आईआईटी छात्रा संग हुई घटना से सवालों के घेरे में थी सुरक्षा व्यवस्था

बीते एक नवम्बर को IIT बीएचयू की एक छात्रा के साथ परिसर में ही टहलने के दौरान रात डेढ़ बजे शर्मनाक घटना हुई थी. तीन युवकों ने छात्रा के साथ पहले छेड़खानी की फिर धमका कर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाए और अश्लील हरकत की. बाद में इस मामले में तफ्तीश के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है. इसके घटना से उद्वेलित आईआईटी के स्टूडेंट्स ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए जबरदस्त आंदोलन किया था. हजारों आईआईटियंस ने प्रदर्शन कर आईआईटी परिसर को चहारदीवारी से घेरने की भी मांग उठाई थी. आईआईटियंस की मांग से बीएचयू परिसर में एक नया विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से रणनीति तैयार की गई है. बीएचयू व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंथन के बाद परिसर की सुरक्षा में सेना के रिटायर्ड अफसरों को तैनात करने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2024: 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें घोषित, दो चरणों में होंगी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

वेबसाइट पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अच्छी सैलरी समेत कई सुविधाएं

सेना के रिटायर्ड अफसरों की नियुक्ति के लिए BHU की वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए 25 नवम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्तियां इंस्टीट्यूट आफ एनिमेंस स्कीम के तहत होंगी. इसके लिए बाध्यता है कि एक साल तक फुल टाइम सेवा देनी होगी. म्युचुअल एग्रीमेंट के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है. योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार के बाद नियुक्ति की जाएगी. वेतनमान 60 हजार से 1.80 लाख रुपये प्रति माह तक निर्धारित किया गया है. इसी के साथ उन्हें चिकित्सा और परिसर की अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. 60 साल से कम आयु वालों को वरीयता दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

8 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

17 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

52 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago