ICC World Cup 2023

World Cup 2023: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हैं ये पांच खिलाड़ी, कोहली को इनसे मिल रही टक्कर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम चरण में है. रविवार 19 नवंबर को फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का समापन हो जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट में पांच खिलाड़ियों ने सबसे दमदार प्रदर्शन किया है. कई खिलाड़ी हैं जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में सबसे आगे हैं. इनमें विराट कोहली सबसे आगे हैं. कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोहली को इस रेस में चुनौती दे रहे हैं.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में किंग कोहली

वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे आगे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 100 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी की है और अब तक कुल 711 रन बना डाले है. वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा रो रहा है जब किसी बल्लेबाज से 700 का आंकड़ा पार किया हो. कोहली ने 10 मैच के दस पारियों ने तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 711 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS World Cup Final: वर्ल्ड कप में भारत पर भारी पड़ती है ऑस्ट्रेलिया, क्या इस बार टीम इंडिया पलटेगी पासा?

कोहली को चुनौती दे रहे मोहम्मद शमी

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में विराट कोहली को चुनौती देने वाले खिलाड़ियों में सबसे आगे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी है. इस गेंदबाज ने वर्ल्ड कप 2023 संस्करण में मात्र 6 मैच खेले हैं और वह 23 विकेट चटका चुके हैं. फिलहाल वो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मोहम्मद शमी गेंदबाजी औसत और गेंदबाजी स्ट्राइक रेट में भी नंबर एक पर हैं. उनकी गेंदबाजी औसत भी 10 से कम है. शमी हर 11वीं गेंद पर विकेट निकाला है. वहीं 6 मैच में वो तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं. ऐसे में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में शमी कोहली को जोरदार चुनौती दे रहे हैं.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में हिटमैन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में आगे निकल सकते हैं. इस टूर्नामेंट में हिटमैन रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर हैं. रोहित शर्मा ने अब तक इस टूर्नामेंट में खेले गए दस मैच में 550 रन बनाए हैं. वह किंग कोहली से 161 रन पीछे है लेकिन स्ट्राइक रेट में मामले में रोहित शर्मा  उनसे आगे हैं. हिटमैन का स्ट्राइक रेट 124.15 है. रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया हर मुकाबले में अच्छी शुरुआत करने में सफल रही है. रोहित की पारियों ने टीम का मोमेंटम तय किया है. ऐसे में रोहित को भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया जा सकता है.

एडम जम्पा भी रहे चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज एडन जम्पा भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन सकते हैं. वर्ल्ड कप 2023 में वह दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 5.47 के गेंदबाजी औसत और 23.45 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं. अहमदाबाद की पिच स्पिन ट्रेक हो सकता है. ऐसे में जम्पा यहां अपना कमाल दिखा सकते हैं. यही कारण है कि वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदर बने हुए हैं.

वॉर्नर भी बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैचों में 528 रन बनाए हैं. वॉर्नर 52.80 की औसत और 107.53 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं. कंगारू टीम की जीत में उनकी अहम भूमिका रहती है. ऐस में वो भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में आगे निकल सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

4 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

15 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

23 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

39 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

3 hours ago