प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं, और इस दौरान उन्होंने रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है. उन्होंने नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सफर अब पहले से ज्यादा तेज, आसान और किफायती हो जाएगा. लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों और तीर्थयात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा.
नई अमृत भारत एक्सप्रेस में एक ट्रेन वाराणसी (बनारस) से पुणे के हडपसर सैटेलाइट टर्मिनल तक चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन हडपसर से बनारस के बीच सेवा देगी. इन ट्रेनों को 22589 और 22590 नंबर दिए गए हैं. यह ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के रास्ते चलेंगी, जिससे उत्तर और पश्चिम भारत के कई बड़े शहर एक सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे.
यह ट्रेन कुल 18 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर का गोविंदपुरी स्टेशन, उरई, झांसी, बीना, भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड जैसे अहम स्टेशन शामिल हैं. यानी यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं बल्कि कई शहरों को जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगी.
इस ट्रेन का अनुमानित किराया भी आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है, जो लगभग 700 से 850 रुपये के बीच हो सकता है. यानी लंबी दूरी की यात्रा अब जेब पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगी. इसी के साथ 28 अप्रैल को अयोध्या से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02212) ने भी अपनी पहली यात्रा शुरू की. यह ट्रेन जबलपुर के रास्ते होकर चलाई जा रही है, जिससे यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा.
ये दोनों ही ट्रेनें पूरी तरह नॉन-एसी श्रेणी की हैं, जिनमें जनरल और स्लीपर कोच शामिल हैं. लेकिन सुविधाओं के मामले में इन्हें आधुनिक बनाया गया है. हर कोच में सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, USB टाइप-A और टाइप-C पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. साथ ही पैंट्री सेवा और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष अनुकूल व्यवस्था भी की गई है.
ये भी पढ़ें: संसद सुरक्षा चूक: ललित झा और मनोरंजन डी की ‘आजादी’ पर सस्पेंस, मई में हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…
FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…
बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…