देश

Varanasi: काशी में बाबा विश्वनाथ के विवाह की शुरू हुई तैयारी, आज शाम को होगा तिलकोत्सव, जानें उत्सव में क्या है खास

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: आज पूरे देश में बसंत पंचमी मनाई जा रही है तो वहीं काशी में बाबा विश्वनाथ के विवाह की तैयारी भी शुरू हो गई है. आज शाम को बाबा का तिलकोत्सव होगा. समस्त आयोजन परंपरागत तरीके से विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत के आवास पर पूरा किया जाएगा. बाबा राजसी स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे. बाबा कि इस छवि को देखने के लिए सैकड़ों भक्त अभी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं तो वहीं पूरा काशी बाबा के तिलक उत्सव में शामिल होने को आतुर दिखाई दे रहा है. आज सुबह पहले बाबा के दरबार में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया तो वहीं शाम को तिलकोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है.

बसंत पंचमी के दिन यानी बुधवार को बाबा काशी विश्वनाथ के तिलक का उत्सव टेढ़ीनीम स्थित विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर होगा. लोकमान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि पर शिव-विवाह के पूर्व बंसत पंचमी पर भगवान शिव का तिलकोत्सव किया गया था. काशीवासी परंपरानुसार आज बाबा के तिलक की रस्म पूरी करेंगे. बुधवार को महंत आवास पर भोर में मंगला आरती के बाद परंपरानुसार दिन भर तिलकोत्सव के लोकाचार संपादित किए गए. ब्राह्मण चारों वेदों की ऋचाओं का पाठ करते रहे. इसके साथ ही बाबा का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजनोपरांत फलाहार के साथ विजयायुक्त ठंडाई का भोग अर्पित किया गया. इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दिखाई दीं. सायंकाल भक्तों को बाबा विश्वनाथ (राजसी-स्वरूप) दूल्हा स्वरूप में दर्शन देंगे. काशीवासी परंपरानुसार शहनाई की मंगल ध्वनि और डमरुओं के निनाद के बीच तिलकोत्सव की रस्म पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: फिर से बनना शुरू हुए रामलला की आरती के लिए पास, 28 फरवरी तक फुल हो गई है बुकिंग, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

पंचबदन रजत प्रतिमा का होगा तिलकोत्सव

महंत डॉ कुलपति तिवारी ने बताया की बसंत पंचमी बुधवार को सायंकाल बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा का तिलकोत्सव टेढीनीम महंत आवास पर होगा. बंसत पंचमी पर तिलकोत्सव के पूर्व भोर 4:00 से 4:30 बजे तक बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत मूर्ति की मंगला आरती के साथ आयोजन की शुरु हुआ. इसके बाद 6:00 से 8:00 बजे तक ग्यारह वैदिक ब्राह्मणों द्वारा चारों वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ बाबा का दुग्धाभिषेक करने के बाद बाबा को फलाहार का भोग अर्पित किया गया. दोपहर भोग आरती के बाद बाबा विश्वनाथ की रजत प्रतिमा का विशेष राजसी श्रृंगार के बाद सायंकाल 5:00 बजे से प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालुओं को होगा. शाम 7:10 बजे लग्नानुसार बाबा का तिलकोत्सव किया जाएगा. तो वहीं दूसरी ओर बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर में बाबा को बसंत पंचमी पर पीले रंग के फूलों से सजाया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

40 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago