खेल

NZ vs SA: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड 211 रन पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बनाई बढ़त

New Zealand vs South Africa 2nd Test: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हैमिल्टन में दूसरे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन साउथ अफ्रीका 220-6 से आगे खेलना शुरु किया और 242 रन पर पूरी टीम सिमट गई. इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और दिन का खेल खत्म होने तक 211 रन पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका ने 31 रन की बढ़त बना ली है.

दूसरे दिन न्यूजीलैंड 211 रन पर ढेर

साउथ अफ्रीका की ओर से 242 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में एक रन पर टीम को बड़ा झटका लगा. डेवोन कॉन्वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए. न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. वहीं सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने 40 रनों की पारी खेली. विल यंग (36 रन), नील वॉगनर (33 रन), रचिन रविंद्र (29 रन), मैट हैनरी (10 रन), विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स चार-चार रन बनाए. जबकि कप्तान टीम साउथी 5 रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम 211 रन पर ढेर हो गई.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 242 रन पर समाप्त

इससे पहले दूसरे दिन की शुरुआत में साउथ अफ्रीका 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन से आगे खेलना शुरु किया और 242 रन पर समाप्त हो गई. साउथ अफ्रीका की पहली पारी में रुआन डी स्वार्ड्ट ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. वहीं डेविड बेडिंघम (39 रन) दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. शॉन वॉन बर्ग (38 रन), रेनार्ड वान टोन्डर (32 रन), कप्तान नील ब्रांड (25 रन), जुबैर हमजा (20 रन), डेन पिड्ट (4 रन), त्शेपो मोरेकी (4* रन), कीगन पीटरसन 2 रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम पहली पारी में 242 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट

BAN vs SL: श्रीलंका के खिलाफ T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी गई टीम की कमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago