देश

Rajasthan Election: वसुंधरा राजे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी! अमित शाह-नड्डा से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनावी रणनीति बनाने के साथ ही रूठे हुए नेताओं को मनाने का सिलसिला भी जारी है. बीते दिनों सियासी गलियारों में ऐसी खबरें चल रही थीं कि वसुंधरा राजे सिंधिया पार्टी से नाराज चल रही हैं, क्योंकि उन्हें पार्टी में वो जिम्मेदारी नहीं मिल रही है जिसकी वो हकदार हैं. इसी के चलते वो कथित तौर पर नाराज हैं.

गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात

नाराजगी की खबरों के बीच वसुंधरा राजे सिंधिया ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. इस दौरान बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे. ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि पार्टी जल्द ही वसुंधरा राजे सिंधिया को नई जिम्मेदारी सौंप सकती है.

चुनाव में वसुंधरा राजे को बड़ी भूमिका में लाने की तैयारी

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी राजस्थान चुनाव में वसुंधरा राजे को बड़ी भूमिका में लाने की तैयारी कर रही है. जिसमें टिकट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. वसुंधरा राजे ने बीते बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान चुनाव को लेकर चर्चा की. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी राजस्थान में दो केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव लड़ा सकती है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: “पीएम मोदी मार्केटिंग के उस्ताद हैं”, प्रधानमंत्री से अशोक गहलोत की अपील- बंद न करें…

बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की स्थिति और चुनावी रणनाीति पर मंथन हुआ. इसके अलावा राजस्थान में निकाली गई परिवर्तन यात्रा का फीडबैक भी लिया गया. बैठक में केंद्रीय मंत्री और राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह प्रभारी नितिन पटेल, राजस्थान के लिए पार्टी के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और अन्य नेता मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago