देश

“पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांतिदूत बन सकते हैं पीएम मोदी”, दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस बोले- नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक स्तर पर सभी राजनीतिक पक्षों के साथ बात करने में सक्षम हैं और अपने इन प्रयासों के लिए वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं. दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस ने मंगलवार को यह बयान दिया.

मोबियस ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए 88 वर्षीय दिग्गज निवेशक मोबियस ने कहा कि उथलपुथल भरी इस दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेषकर पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन संघर्ष में एक शांतिदूत बन सकते हैं. मोबियस ने आगे कहा कि पीएम मोदी एक महान नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं. मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका तेजी से बढ़ने वाली है. उनके पास सभी राजनीतिक पक्षकारों से वार्ता करने की क्षमता है. आने वाले समय में पीएम मोदी दुनिया में महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं.

“नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं PM Modi”

उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस वैश्विक अवॉर्ड के हकदार हैं. भारत में सभी देशों के साथ न्यूट्रल रहने की क्षमता है. भारत की यह क्षमता उसे वैश्विक स्तर पर शांति के लिए मध्यस्थ बनने में उपयुक्त बनाती है. दिग्गज निवेशक ने आगे कहा कि पीएम मोदी आज दुनिया में एक प्रमुख मध्यस्थ बनने के लिए बहुत योग्य हैं.

रूस-यूक्रेन संघर्ष में तटस्थ देखे जाने के बावजूद पीएम मोदी ने शांति के समर्थक के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करते हुए लगातार शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की है. अगस्त में प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा (1992 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा) युद्धग्रस्त क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने में भारत की सक्रिय भागीदारी को रेखांकित करती है.

यह भी पढ़ें- पूर्व CIA एजेंट ने भारतीय खुफिया एजेंसियों को बताया विश्व में सबसे बेहतरीन, Kiren Rijiju ने शेयर किया वीडियो

उनके और पीएम मोदी के बीच समानता के बारे में एक सवाल पर मोबियस ने बताया कि उनके बीच सामान्य बात आगे की ओर देखना है, न कि पीछे. साथ ही विश्व स्तर पर जो हो रहा है, उसके बारे में अधिक आशावादी होना भी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

3 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

24 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago