चीन के झुहाई शहर में एक 62 वर्षीय तलाकशुदा व्यक्ति द्वारा भीड़ में कार घुसा देने की घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए. बताया जा रहा है कि संदिग्ध ने कार को भीड़ के बीच में ले जाकर दुर्घटना को अंजाम दिया. इसके बाद उसने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.
झुहाई पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह एक सुनियोजित हमला था या एक दुर्घटना. घटना के मकसद को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, और जांच जारी है.
घटना इतनी भयावह थी कि सड़क पर दूर-दूर तक लाशें बिछी हुई थीं. बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल लोग मदद के लिए चीखते-पुकारते नजर आए. घटना के बाद लोगों में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया. चीन की पुलिस ने बाद में चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.
झुहाई शहर में हुए इस हादसे से वहां के लोग सक्ते में हैं. आपको बता दें कि चीन का यह शहर फिलहाल वहां के मशहूर एयरशो की मेजबानी कर रहा है, और इस दौरान हुए इस हादसे ने एयरशो के आयोजन पर भी सवाल खड़े किए हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी हुई है.
–भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…