Categories: देश

विहिप ने मनीष सिसोदिया के वीडियो को लेकर मांगी सफाई- ‘आप’ और सिसोदिया बताएं कि क्या यह वीडियो सही है?

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी और सिसोदिया से सफाई मांगी है. उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया को सामने आकर यह बताना चाहिए कि क्या यह वीडियो सही है?

विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ‘पर मनीष सिसोदिया के एक कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए सवाल पूछा है , “तिलक से इतनी घृणा..?? देखिए ये शायद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ही हैं ना, जिन्हें जनता ने स्वागत में तिलक लगाया, शॉल डाली और फोटो खिंचवाने के तुरंत बाद उन्होंने उसी शॉल से अपने तिलक को वहीं मिटा दिया! मनीष सिसोदिया जी क्या यह सही नहीं है? क्या आप सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हिंदू बने थे? या फिर ये वीडियो एआई का कमाल है? कृपया स्पष्ट करें!”

आईएएनएस से बात करते हुए विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने सवालों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी को सामने आकर यह बताना चाहिए कि यह वीडियो सही है या नहीं? क्या वाकई मनीष सिसोदिया ने जनता द्वारा डाले गए शॉल से जनता द्वारा ही लगाए गए तिलक को मिटाने का काम किया या फिर यह वीडियो डीप फेक वीडियो है?

उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया का यह वीडियो सही है तो फिर सवाल यह उठता है कि उन्हें तिलक और हिंदू मान्यताओं से इतनी घृणा और नफरत क्यों हैं? क्या आप के नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और चुनावी लाभ के लिए ही हनुमान मंदिर जाते हैं?


ये भी पढ़ें- डेरा प्रमुख राम रहीम जेल से रिहा, 20 दिन की मिली पैरोल


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

38 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago