पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश (फोटो- IANS)
महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter crash in Pune) हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिरने की सूचना हिंजेवाडी पुलिस कंट्रोल रूम को दी. कंट्रोल रूम को बताया गया कि हेलीकॉप्टर में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई.
हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है. जब यह हादसा हुआ, तब यह हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट से मुंबई की दिशा में जा रहा था.
पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजेवडी पुलिस हद्द के बावधन इलाके में पहाड़ पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यह घटना घटी. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं. इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ये भी पढ़ें- वायु सेना को मिला फाइटर जेट सुखोई का पहला भारतीय इंजन
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…