देश

“हमसे कोई लेना-देना नहीं है”, बजरंग दल ने बिट्टू बजरंगी से किया किनारा

Bittu Bajrangi: नूंह हिंसा के बाद सुर्खियों में आए बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार हो चुका है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि बिट्टू बजरंग दल का सदस्य है. हालांकि, VHP ने गोरक्षक बिट्टू बजरंगी से खुद को अलग कर लिया है. बजरंग दल ने बिट्टू से किसी भी तरीके के रिश्ते से इनकार किया है.

बजरंग दल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी, जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जाता है, का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा है. विश्व हिंदू परिषद भी उनके द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए वीडियो के कंटेंट को सही नहीं मानती है.”

एक दिन की पुलिस हिरासत में बिट्टू बजरंगी

बता दें कि अदालत ने कथित ‘गौ रक्षक’ बिट्टू बजरंगी को नूंह हिंसा के सिलसिले में बुधवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 31 जनवरी को जिले में हिंसा भड़क गई थी. पुलिस के मुताबिक, सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) ऊषा कुंडू की शिकायत पर नूंह के सदर थाने में बजरंगी उर्फ राज कुमार के खिलाफ नई FIR दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बिहार के सीएम के दिल्ली दौरे के क्या है सियासी मायने?

यह भी पढ़ें: पीएम-ई-बस सेवा योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 169 शहरों में 10 हजार बसें चलाने जा रही है सरकार

इन मामलों में दर्ज की गई FIR

बताते चलें कि मामले में बजरंगी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 332 (चोट पहुंचाना), 353, 186 (एक लोक सेवक को कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालना), 395, 397 (सशस्त्र होना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बजरंगी और उसके साथियों ने वीएचपी जुलूस के दौरान अवैध हथियार लहराये थे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago