केजरीवाल के पूर्व पीए विभव कुमार.
Delhi News: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने दिल्ली हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उन्होंने अपनी जमानत निरस्त करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने एवं जमानत पर रिहा करने की मांग की है.
संवाद सूत्रों के अनुसार, विभव की याचिका पर 14 जून को सुनवाई होने की संभावना है. तीस हजारी कोर्ट ने 27 मई को उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उसी आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था.
स्वाति मालीवाल ने कुमार पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल के आवास पर कुमार ने उन पर हमला किया और मारपीट की. दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया था कि मालीवाल को सीने और गर्दन पर मारा गया था और घसीटा गया था. उस वजह से उसका सिर मेज पर जा लगा था. घटना स्थल का वीडियो फुटेज गायब है. पुलिस ने यह भी कहा कि विभव कुमार एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं. वे लोगों से तब भी डील कर रहे थे, जब सीएम के साथ उनकी सेवाएं वैध नहीं था.
स्वाति मालीवाल ने भी निचली अदालत को व्यक्तिगत रूप से संबोधित किया था और वहां रो पड़ी थीं. उन्होंने कहा कि आप नेता उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. उनकी छवि खराब की जा रही है. घटना को लेकर पर वीडियो आने के बाद उन्हें मौत और बलात्कार की धमकियां दी जा रही है. अगर बिभव कुमार को जमानत दिया गया तो उनके बाहर आने से उनकी और उनकी परिवार को जान का गंभीर खतरा हो सकता है.
— भारत एक्सप्रेस
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…