देश

UP News: “भारत के आयुर्वेद का पूरे विश्व में बजेगा डंका…”, CM योगी के लिए बोले उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ “…सख्त हैं”

UP News: अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे और यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करने के साथ ही कहा कि,आयुर्वेद पद्धति से ही पूरे विश्व मे भारत का डंका बजेगा. इसके साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री सरल भी है और सख़्त भी, राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि, इनकी कलम बहुत सख्त है. कार्यक्रम का आयोजन सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ में किया जा रहा है.

उप-राष्ट्रपति ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “पहले यूपी में दंगे और बवाल होते थे, लेकिन योगी शासन में यूपी में उल्लास है. अब यूपी शासन की तारीफ़ विदेशों में भी हो रही है.” डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के लिए बोले कि “लक्ष्मी से तो नाता है, लेकिन आयुर्वेद से चार पीढ़ियों का नाता है. आयुर्वेद में ऐसा नुस्खा बनाए, ताकि सदन की गरिमा बनी रही, न हंगामा हो और न ही शोर शराबा. सदन में खराब आचरण, चिंता और चिंतन का विषय है. भारत लोकतंत्र में सबसे आगे है. हमे भारतीय होने पर गर्व है. ये भी गर्व का विषय की सीसीएस यूनिवर्सिटी की कुलपति के दादाजी वैद्य थे. देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद वैद्य थे. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए सही जगह का चुनाव किया गया है.”

पढ़ें इसे भी- UP News: H3N2 का खतरा, राजधानी में बढ़ी सतर्कता, लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीज

राहुल गांधी पर कसा तंज

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “सदन में माइक बन्द होने की बात करने वाले झूठ बोल रहे हैं. सदन में कभी माइक बन्द नही होता है. कोरोना के बुरे वक़्त में जो भारत ने किया उसका दुनिया में कोई सानी नहीं है. आयुर्वेद से ही कोरोना में बचाव हुआ है. स्वस्थ्य रहने का यही तरीका है. योग और मोटे अनाज का सेवन करें. केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद भारत बदल गया है. उज्जवला योजना में करोड़ो के गैस कनेक्शन फ्री मिले हैं. भारत की प्रजातंत्र व्यवस्था मज़बूत है. कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि, युवाओं को ही तय करना होगा कि 2047 में कैसा होगा भारत.”

योगी ने कहा, ये क्रांति की धरती है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि “ये मेरठ की धरती क्रांति और महाभारत की ऐतिहासिक धरती है. पिछले 9 वर्ष के भीतर आयुर्वेद को यहां नाम और पहचान मिली है. पीएम मोदी की वजह से ही यह पहचान मिली है. आयुष मंत्रालय बनाकर पुरानी चिकित्सा पद्धति को जोड़ा जा रहा है. 23 जून को देश ही नही विदेश में भी योग होता है. दुनिया मे आयुर्वेद को पीएम मोदी के निर्देशन में बड़ा नाम मिल रहा है. इस मौके पर मेरठ के आयुर्वेद चिकित्सकों का भी जिक्र किया गया. हाकिम सैफ़ुद्दीन को भी याद किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी में 150 आयुष के महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं. आयुर्वेद में अब युवाओं की रुचि बढ़ रही है. मैं किसी भी चिकित्सा पद्धति का विरोधी नहीं हू, लेकिन महामारी के दौरान आयुर्वेद के महत्व को सभी ने समझा है. एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद दूसरी प्रैक्टिस करने के बाद भी लम्बा वक़्त लगता है लेकिन बीयूएमएस डॉक्टर आयुर्वेद की पद्धति को अपनाकर अपना रोजगार कर सकता है. मेडिसिनल प्लांट से किसानों का भी भला किया जा सकता है. आयुर्वेद से डिग्री एक और काम अनेक. यूपी की धरती आयुर्वेद की धरती है. आगे बढिये काम करिए और करियर बनाइए. क्योंकि डबल इंजन आपके साथ है. इस मौके पर सीसीएस यूनिवर्सिटी को नैक निरीक्षण में मिले डबल ग्रेड पर कुलपति को सीएम ने शुभकामनाएं दीं.

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

बता दें कि उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, राज्यपाल आंनदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां शुरू हुई आयुर्वेद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. इस दौरान सभी ने आयुर्वेदाचार्यो से बातचीत भी की. यहां पर आयुर्वेद की अलग-अलग चीजों की लगभग 50 स्टाल लगाए गए हैं. ढाई सौ से ज्यादा आयुर्वेद आचार्य मेरठ पहुंचे हैं. लगभग एक हजार के करीब आयुर्वेद से संबंधित शिक्षक गण और छात्र सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. यह सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा. जड़ी बूटियों से बनने वाली दवाइयों को इस प्रदर्शनी में शामिल किया गया है. यह सम्मेलन आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित कराया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

5 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

22 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

28 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

40 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

47 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

47 minutes ago