खेल

VIDEO: फैंस पर फूटा शाकिब अल हसन का गुस्सा, कैप से जमकर पीटा

Shakib Al Hasan beats fan with cap: स्टार बांग्लादेशी ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड रखने वाले 35 वर्षीय क्रिकेटर इन दिनों विश्व कप विजेता इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में बांग्लादेशी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. शाकिब यकीनन बांग्लादेश के अब तक के सबसे महान क्रिकेटर हैं, लेकिन मैदान पर और बाहर उनके व्यवहार ने हमेशा उनके चरित्र और खेल कौशल पर सवाल उठाए हैं.

कई मौकों पर उन्होंने मैदान पर अपने बेतुके और अहंकारी व्यवहार के लिए सुर्खियां बटोरी हैं. इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा हैय. इस ताजा वीडियो में शाकिब को बांग्लादेश में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर आपा खोते और गुस्से में देखा जा सकता है. इस वीडियो में शाकिब को एक फैंस के साथ लड़ाई करते हुए और बेहद क्रूर तरीके से टोपी से उसकी पिटाई करते हुए देखा जा सकता है. इस साल यह पहली बार है जब शाकिब की मैदान पर गतिविधियां सुर्खियों में आई हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण के दौरान भी. शाकिब के इस रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींचा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: फैंस ने Mohammed Shami को देखते ही लगाये ‘जय श्री राम’ के नारे! क्रिकेटर का था ऐसा रिएक्शन

भीड़ पर शाकिब अल हसन का फूटा गुस्सा

बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाकिब जैसे ही कार में बैठने जा रहे थे, उसी समय एक फैन उनकी टोपी छीनने की कोशिश कर रहा था. शाकिब को गुस्सा आया और उन्होंने अपनी टोपी का इस्तेमाल करते हुए फैन को पीट दिया.

इस साल यह पहली बार है जब शाकिब की मैदान पर गतिविधियां सुर्खियों में आई हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण के दौरान भी. शाकिब के उपद्रवी व्यवहार ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा. दो मौकों पर मैदानी अंपायर से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई. बाएं हाथ का बल्लेबाजी ऑलराउंडर अगली बार रविवार को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरे T20I के दौरान एक्शन में दिखाई देगा, जो ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago