सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
UP News: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में होम स्टे होटल में महिला के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस लगातार इस तरह के होटलों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी बीच पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई है और बताया है कि किस तरह ये हैवान मासूम लड़कियों को नौकरी देने का लालच देकर इस दलदल में फंसाते थे.
पीड़िता ने मीडिया को बताया,”मैं आज से डेढ़ साल पहले आगरा के एक स्पॉ सेंटर में नौकरी के लिए गई थी, जहां मेरी मुलाकात जीतू, सोनू, रिया और अशोक से हुई. इन लोगों से मैंने नौकरी मांगी. इस पर उन लोगों ने 10 हजार रुपए प्रति महीने की सैलरी पर मुझे रिस्पेशनिस्ट रख लिया. पीड़िता ने बताया कि एक महीने तक तो उसके समय पर उसकी सैलरी मिली, लेकिन बाद में उसकी आर्थिक स्थिति को जानते हुए उसे लालच दिया और उससे कहा गया कि जितना पैसा वह एक महीने में कमाती है, उतना वह दो-तीन दिन में भी कमा सकती हूं. इतना कहने के साथ ही सोनू पीड़िता को एक कमरे में ले गया और जबरन उसे बंद कर दिया.
पीड़िता ने कहा कि वह उस सम्बंध में उससे बात करना चाहती थी, लेकिन फिर उससे उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना ली. पीड़िता ने कहा कि, वह मजबूर थी और उसे मकान के किराए के पैसे चुकाने थे. इसलिए वह सब कुछ सह गई. इस काम के लिए उन लोगों ने उसे 5000 रुपए दिए, जिसे लेकर वह घर चली गई.
ये भी पढ़ें- Agra News: शादी की दावत में कम पड़ गए रसगुल्ले तो जमकर चले लात-घूंसे, आधा दर्जन लोग घायल
पीड़िता ने बताया कि अगले दिन जब मैं काम करने पहुंची तो उसे एक कस्टमर के पास भेज दिया गया. इस पर उसने विरोध किया तो उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी गई. पीड़िता ने कहा कि इस पर वह डर गई. क्योंकि उसके घरवालों को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं था.
पीड़िता ने कहा कि मजबूरन उसे उस ग्राहक के साथ जाना पड़ा. आरोपी ग्राहकों से 3000 रुपए लेते, लेकिन पीड़िता को प्रति ग्राहक 800 रुपए देते थे. पीड़िता ने बताया कि, उसके जैसी कई लड़कियां वहां जाल में फंसी हुई थीं. इसी बीच पुलिस कार्रवाई में सारे स्पॉ सेंटर बंद हो गए. उसमें हमारा सेंटर भी शामिल था. इसके बाद ये लोग होटलों में ले जाकर धंधा कराने लगे. पीड़िता ने आगे कहा कि, इनमें प्रिया पैलेस और रिच होम स्टे शामिल है.
पीड़िता ने बताया कि इसी इसी बीच उसकी नानी का निधन हो गया, लेकिन इन्होंने जाने नहीं दिया और ब्लैकमेल किया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगे गए. इस पर उसने नानी की दी हुई एक जमीन बेचकर आरोपियों को 4.5 लाख रुपए भी दिए थे.
पीड़िता ने बताया कि, दिवाली से एक दिन पहले 11 नवंबर को मैं घर पर थी. इसी दौरान जीतू और रिया ने मुझे कॉल किया और कहा कि होम स्टे में पूजा है. पीड़िता ने आगे बताया और कहा कि, इस पर मैं चली गई, वहां देखा कि वहां पहले से चारों लोग मौजूद थे. मैंने कहा कि मेरा हिसाब कर दो मैं घर जाना चाहती हूं. इस पर रिया ने कहा कि कोल्ड ड्रिंक पी लो फिर चली जाना. पीड़िता ने कहा कि, इस मैने दो गिलास पी लिया और फिर मुझे नशा होने लगा.
पीड़िता ने बताया कि, इन लोगों जबरन एक ग्राहक के साथ मुझे कमरे में बंद कर दिया. इस दौरान मैं बेहोश थी. जब होश आया और वहां से जाने लगी तो जीतू ने उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा. इस पर मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी. लेकिन डीजे चलने की वजह से मेरी आवाज बाहर नहीं जा रही थी.
पीडिता ने कहा कि मैंने किसी तरह से डीजे बंद किया. इसके बाद मेरी आवाज सुनकर कुछ सिक्योरिटी गार्ड आए और गेट को खटखटाया. तो काफी देर बाद इन लोगों ने गेट खोला. जब दरवाजा खोला तो और आसपास के लोग वहां आकर मेरा वीडियो बना लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दे दी. इस पर पुलिस ने मौके से उन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
-भारत एक्सप्रेस
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…