निर्माणाधीन राम मंदिर फोटो-ट्विटर
Ayodhya News: अयोध्या में एक ओर जहां राम मंदिर (Ram Mandir) का तेजी से निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है. वहीं मंदिर की देखरेख के लिए पुजारियों और कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है. इसको लेकर हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आवेदन मांगे गए थे. जानकारी के मुताबिक, पुजारी पद के लिये तीन हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं, जिसमें से 200 को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है. इस सम्बंध में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया को जानकारी दी कि, ट्रस्ट को प्राप्त 3000 आवेदनों में से 200 अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर साक्षात्कार के लिये चुना गया है और उन्हें ट्रस्ट द्वारा साक्षात्कार के लिये बुलाया गया है.
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने पुजारी के लिए आए आवेदन को लेकर जानकारी दी और साक्षात्कार करने वालों को लेकर बताया कि तीन सदस्यीय पैनल चयनित अभ्यर्थियों से साक्षात्कार करेगा. अयोध्या स्थित विश्व हिन्दू परिषद के मुख्यालय कारसेवक पुरम में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने बताया कि, साक्षात्कारकर्ता पैनल में वृंदावन के प्रसिद्ध हिंदू उपदेशक जयकांत मिश्रा और अयोध्या के दो महंत मिथिलेश नंदिनी शरण और सत्यनारायण दास शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- Agra News: शादी की दावत में कम पड़ गए रसगुल्ले तो जमकर चले लात-घूंसे, आधा दर्जन लोग घायल
गोविंद देव गिरि ने नियुक्ति को लेकर आगे जानकारी दी और बताया कि, साक्षात्कार के जरिये पुजारी की नौकरी के लिए 20 उम्मीदवार चुने जाएंगे. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को छह महीने का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद उसे पुजारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा. इसके बाद ही राम जन्मभूमि में विभिन्न पदों पर तैनात किया जाएगा. इसी के साथ कोषाध्यक्ष ने ये भी बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले गैर-चयनित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा.
कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने मीडिया को जानकारी दी कि, ‘‘ साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों से संध्या वंदन क्या है, इसकी विधि क्या है और इस पूजा के मंत्र क्या हैं? भगवान राम की पूजा के लिए कौन-कौन से ‘मंत्र’ हैं और इसके लिए ‘कर्म कांड’ क्या हैं…आदि-आदि सवाल पूछे जा रहे हैं.’’ उन्होंने आगे जानकारी दी कि, जिन 20 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उनको अयोध्या के कारसेवक पुरम में छह महीने तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस दौरान अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन मिलेगा एवं मानदेय के रूप में दो हजार रुपये भी दिये जायेंगे. इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, प्रशिक्षण कार्यक्रम शीर्ष संतों द्वारा तैयार किए गए धार्मिक पाठ्यक्रम पर आधारित होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों को आज कारोबार में तकनीकी खराबी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…