जब चिम्पैंजी को देखकर डिलीवरी ब्वॉय की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम
सोशल मीडिया पर अक्सर हंसी-मजाक और मौज-मस्ती से भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं. वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो भी पोस्ट किए जाते हैं जिसे देखकर लोग थोड़ा हैरान, थोड़ा परेशान और कभी-कभी तो डर के मारे उनकी सिट्टी पिट्टी भी गुम हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी बॉय पिज्जा डिलेवर करने एक व्यक्ति के घर गया लेकिन वहां पर उसे कोई इंसान नहीं बल्कि एक चिम्पैंजी दिखा.
फूड डिलेवरी बॉय के साथ अजब-गजब चीजे देखने को मिलती हैं. लोग उनके साथ खूब मस्ती मजाक करते हैं. इसी मौज मस्ती के लिए एक व्यक्ति ने पिज्जा ऑर्डर किया लेकिन उसे थोड़ी मस्ती सूझी. उसने चिम्पैंजी का गेटअप लेकर पिज्जा रिसीव करने का आइिडिया आया. व्यक्ति के घर पर पहुंचे डिलीवरी बॉय के होश उड़े गए जब पिज्जा लेने के लिए दरवाजे से बाहर कोई इंसान नहीं बल्कि एक चिम्पैंजी निकला. इसे देखकर डिलीवरी बॉय डर से हालत खराब हो गई. यह वीडियो देखने में काफी मजेदार है. हालांकि यह सिर्फ मस्ती-मजाक के उद्देश्य किया गया था.
सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो @closecalls7 नामक के एक यूजर ने शेयर किया है. यह वीडियो बहुत ज्यादा ड्यूरेश्नन का नहीं है. इसकी लेंथ सिर्फ 23 सेकेंड की है. लेकिन यह वीडियो लोगो को खूब जमकर हंसा रहा है. बताया जा रहा है यह वारयल वीडियो रूस का है. वीडियो में डरा सहमा डिलीवरी बॉय चिम्पैंजी को पिज्जा देकर पैसे लेकर चुपचाप चला गया. यह फनी वीडियो सोशल मीडियो पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसे अब तक ढाई लाख से ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स देख चुके है. इस हंसी-मजाक के वायरल वीडियो को लोग पंसद कर रहे है और कमेंट भी कर रहे है.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…