देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं बेशकीमती घड़ियां, एक की कीमत 27 करोड़ रुपये

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 7 लग्जरी कलाई घड़ियों की तस्करी करने के आरोप में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक गिरफ्तारी की है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उस व्यक्ति के पास से बरामद घड़ियों में से एक सोने की बनी है जिस पर हीरे जड़े हैं और उसकी कीमत 27.09 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क आयुक्त जुबेर रियाज कामीली ने बताया कि कीमत के लिहाज से यह वाणिज्यिक या विलासिता (लग्जरी) के सामानों की अबतक की सबसे बड़ी जब्ती है. उन्होंने बताया कि, इन घड़ियों की कीमत 60 किलोग्राम सोना जब्त करने के बराबर है’.

सात कलाई की घड़ियां बरामद

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मंगलवार को दुबई से यहां पहुंचे आरोपी यात्री को सीमा शुल्कविभाग के अधिकारियों ने रोका. आरोपी भारतीय नागरिक बताया जा रहा है. बयान में बताया गया कि उसके सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के दौरान सात कलाई की घड़ियां बरामद हुईं हैं. जिनमें ये घड़ियां हैं- जैकब एंड कंपनी, पियाजे लाइमलाइट स्टैला , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट , रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट और रोलेक्स ओयस्टर पर्पेचुअल डेट जस्ट शामिल हैं. इसमें कहा गया कि अकेले जैकब एंड कंपनी की एक घड़ी की कीमत 27.09 करोड़ रुपये है.

कस्टम विभाग ने क्या कहा

दिल्ली सीमा शुल्क द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इन घड़ियों के अलावा, यात्री के पास से 28.17 करोड़ रुपये की कुल कीमत के हीरे जड़ित सोने का ब्रेसलेट और एक आईफोन 14 प्रो 256 GB को बरामद किया गया है. सारी घड़ियों को जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी यात्री और उसके चाचा का दुबई में महंगी घड़ियों का एक शोरूम है, जिसकी शाखाएं संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अन्य स्थानों पर भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

4 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

6 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

6 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

56 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

60 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

1 hour ago