देश

Kanpur Dehat अग्निकांड के बाद वायरल हुआ DM नेहा जैन के डांस का वीडियो, कांग्रेस-सपा ने साधा बीजेपी सरकार पर निशाना

Kanpur Dehat. कानपुर देहात में हुए अग्निकांड मामले के बाद जिलाधिकारी नेहा जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. नेहा जैन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होने पीड़ितों की सुनने के बजाए, कानपुर देहात महोत्सव के समापन पर डांस करती रहीं. हालांकि उनका डांस वीडियो 12 फरवरी का बताया जा रहा है और अग्निकांड की घटना 13 फरवरी की है. इस घटना के बाद सपा और कांग्रेस योगी सरकार पर लगातार हमलावर है. इस मामले को लेकर दोनों विपक्षी पार्टियों बीजेपी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

बता दें कि 13 फरवरी को दोपहर के बाद कानपुर देहात में बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के आगे ही मां (प्रमिला दीक्षित) और बेटी (नेहा दीक्षित) ने झोपड़ी के अंदर जाकर खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की ही मौत हो गई. जब दोनों महिलाओं ने आग लगाई थी, उस वक्त बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की.

ये भी पढ़ें-  UP News: कानपुर देहात अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, SP विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद, सपा ने कहा- मुआवजे में दिए जाएं 5 करोड़

इस सम्बंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक कहता सुनाई दे रहा है कि, “वो देखो मेरी मम्मी जल रही हैं…” घटना के बाद ही पुलिस-प्रशासन की टीम वहां से निकल गई थी. इसके बाद नेहा जैन के डांस का वीडियो भी वायरल होना शुरू हुआ. जिलाधिकारी पर ये भी आरोप है कि वह अपना सीयूजी नम्बर तक नहीं उठाती हैं और न ही किसी पीड़ित की समस्या सुनती हैं. वहीं इस पूरे मामले में योगी सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है. सपा-कांग्रेस प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए तमाम आरोप लगा रही है.

देखें सपा और कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए

ट्वीट करते हुए सपा के सोशल मीडिया सेल ने कहा, “योगी जी, आपके जल्लाद और बेरहम तथा अमानवीय प्रशासन द्वारा की गई ये हत्या है. योगी सरकार में लगातार ब्राह्मण परिवार निशाना बनाए जा रहे. लगातार चुन-चुन कर ब्राह्मणों के साथ घटनाएं घटित हो रहीं. दलित पिछड़ा के साथ साथ ब्राह्मण भी भाजपा शासित योगी सरकार के अत्याचार का निशाना बन रहे.” इसी के साथ घटना का वीडियो भी शेयर किया है.”

इसी के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “कानपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन के सामने ही मां-बेटी ने आग लगाकर जान दे दी और पुलिस तमाशा देखती रही. अतिक्रमण हटाने व बुलडोजर के जोश में प्रशासन आखिर अपना होश क्यों खो रहा है. क्या ‘ महिला सशक्तिकरण’ व ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात केवल कागजी नीति है?”

इसी तरह कांग्रेस की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा ने जिलाधिकारी के डांस वीडियो के साथ ही घटनास्थल का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है और आरोप लगाया है, “कानपुर देहात की DM को अगर नाचने गाने से फुर्सत मिल गयी हो तो एक बार उनके ही जिले से आ रही मार्मिक तस्वीरों को देख लेना चाहिए. सरकारी सिस्टम की भेंट चढ़ी इन जानों की कीमत क्या कुछ नहीं? ब्राह्मण परिवार को उजाड़ने वालों के ख़िलाफ कब चलेगा @myogiadityanath का बुलडोजर?”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा नहीं छोड़ा जाएगा भूमाफियाओं को

इस पूरे मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान सामने आया है. ट्विटर पर ट्विट करते हुए उन्होंने कहा है कि, “कानपुर देहात की घटना दुखद है, प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच और दर्ज मुक़दमे की विवेचना में जो दोषी होगा बख़्शा नहीं जाएगा, सरकार की मंसा स्पष्ट है,अनाधिकृत क़ब्ज़ा है तब भी ग़रीब को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अधिकारी बेदख़ल न करें, परंतु भूमाफ़िया को छोड़ा नहीं जाएगा”

कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम कानपुर देहात रवाना

कानपुर देहात मामले में कांग्रेस ने 16 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में घटना स्थल पर जाने के लिए निकल चुका है. ये लोग पीड़ितों से बात करेंगे. ये टीम मंगलवार को ही कानपुर देहात के लिए रवाना हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

8 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

39 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

50 minutes ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago