विकास दिव्यकीर्ति
Vikas Divyakirti on CM Yogi: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने वाली दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक टीवी चैनल के निजी कार्यक्रम में विकास दिव्यकीर्ति ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं के बारे में अपने विचारों को साझा किया. विकास दिव्यकीर्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. इसी बीच उनका ये बयान सुर्खियों में छाया हुआ है.
विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि किसी भी देश को सबसे ज्यादा जरूरत अच्छे नेताओं की होती है. बाकी सब चीजें दूसरे नंबर पर आती हैं. देश की संसद में जब अच्छे लोग बैठेंगे तो उससे बेहतर स्थिति और कोई नहीं हो सकती है. इस दौरान विकास दिव्यकीर्ति ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर भी अपने विचार बताए. उन्होंने कहा कि “मैं खुद नहीं चाहता था कि योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बनें. ऐसा इसलिए था क्योंकि उनकी छवि एक मठ वाले महंत की थी, लेकिन अब वह शानदार सीएम के रूप में उभरे हैं.”
विकास दिव्यकीर्ति ने कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम के रूप में अरविंद केजरीवाल सबसे ज्यादा पसंद हैं. आज के समय में कोई ऐसा नेता नहीं है जो नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और अरविंद केजरीवाल से बेहतर सीएम बन सके.
यह भी पढ़ें- West Bengal Politics: क्या अभिषेक बनर्जी के हाथों में होगी TMC की कमान? ममता बनर्जी बोलीं- वरिष्ठों को मिले सम्मान
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि राहुल गांधी पहले की तुलना में अब बेहतर नेता बन गए हैं. हालांकि 2024 में कोई संभावना उनके पीएम बनने की नजर नहीं आ रही है, हो सकता है कि 2029 में वह बड़े दावेदार बनें. ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि एक ही पार्टी को देश को हमेशा नहीं चलाना चाहिए. अलग-अलग नेताओं को भी सामने आना चाहिए.
सीएम योगी के बारे में जब विकास दिव्यकीर्ति से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वे खुद नहीं चाहते थे कि एक मठ चलाने वाला व्यक्ति सीएम बने, क्योंकि अगर धर्म वाला आदमी राजनीति चलाएगा तो उतना अच्छा नहीं होगा, लेकिन पिछले कार्यकाल से लेकर अब तक उनके कामों को देखकर लगता है कि वे एक शानदार मुख्यमंत्री हैं. ये कहने में जरा भी हर्ज नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…